दिग्विजय सिंह ने हिमंत बिस्वा सरमा के सद्दाम हुसैन वाले बयान पर कहा, "न भूलें कि वो आज जो भी हैं, राहुल गांधी की बदौलत हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 23, 2022 06:22 PM2022-11-23T18:22:27+5:302022-11-23T18:26:49+5:30

दिग्विजय सिंह ने हिमंत बिस्वा सरमा के सद्दाम हुसैन वाले बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि सरमा को यह नहीं भूलना चाहिए कि आज वो जिस सत्ता का सुख भोग रहे हैं, उसमें राहुल गांधी का भी बहुत बड़ा योगदान है।

Digvijay Singh said on Himanta Biswa Sarma's statement on Saddam Hussain, "Don't forget that he is there even today, because of Rahul Gandhi" | दिग्विजय सिंह ने हिमंत बिस्वा सरमा के सद्दाम हुसैन वाले बयान पर कहा, "न भूलें कि वो आज जो भी हैं, राहुल गांधी की बदौलत हैं"

फाइल फोटो

Highlightsदिग्विजय सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सद्दाम हुसैन वाले बयान को शर्मनाक बतायासरमा यह न भूलें कि वो जिस सत्ता को भोग रहे हैं, उसमें राहुल गांधी का भी बहुत बड़ा योगदान हैदिग्विजय सिंह ने कहा कि इस तरह की बात करने के लिए सरमा को शर्म आनी चाहिए

बुरहानपुर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के उस बयान को शर्मनाक बताया है, जिसमें असम के सीएम ने राहुल गांधी की चेहरे पर टिप्पणी करते हुए उसे इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह बताया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दिग्विजय सिंह ने हिमंत बिस्वा सरमा के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि सरमा को यह नहीं भूलना चाहिए कि आज वो सत्ता की मलाई काट रहे हैं तो उसमें राहुल गांधी का भी बहुत बड़ा योगदान है।

सीएम सरमा के बयान से न केवल दिग्विजय सिंब बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी बेहद गुस्से में बताई जा रही है और इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी के लिए हिमंता बिस्वा सरमा के साथ-साथ भाजपा को भी जमकर खरी-खोटी सुना रही है। दरअसल इस विवाद की शुरूआत उस समय हुई, जब गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी का चेहरा बदलता जा रहा है और अब वो सद्दाम हुसैन की तरह दिखाई दे रहे हैं।

असम सीएम के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस तरह की बात करने के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। वो भला इस तरह से राहुल गांधी के बारे में अनर्गल बाते कैसे कह सकते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा को यह बात कभी नहीं भूलनी चाहिए कि वो आज जो कुछ भी हैं, उसमें राहुल गांधी का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए उन्हें सोच समझकर और संभलकर बोलना चाहिए।"

मालूम हो कि बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था, “मैंने कुछ दिन पहले एक टेलीविज़न इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी के चेहरे से उन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर उनको चेहरा बदलना ही है तो कम से कम उसे वल्लभभाई पटेल या फिर जवाहरलाल जैसा बनाएं। वो गांधीजी की तरह से भी अपना चेहरा बना सकते हैं लेकिन अभी तो वो सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं।”

इतना ही नहीं असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस की संस्कृति कभी भारत जैसी नहीं थी। कांग्रेस का व्यवहार उनके करीब है, जो अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर न केवल विधानसभा चुनाव में बल्कि दिल्ली एमसीडी के चुनाव में भी भाजपा के लिए कैंपेन कर रहे हैं और इस दौरान वो रोजाना कुछ न कुछ ऐसे बयान दे रहे हैं, जो मीडिया की सुर्खियां बन रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनावी सभाओं में न केवल  कांग्रेस और आप बल्कि हाल ही में दिल्ली के छतरपुर में हुए श्रद्धा हत्याकांड का भी काफी जिक्र कर रहे हैं और हत्या के आरोपी आफताब का नाम लेकर वोटों की गोलबंदी का प्रयास कर रहे हैं।

Web Title: Digvijay Singh said on Himanta Biswa Sarma's statement on Saddam Hussain, "Don't forget that he is there even today, because of Rahul Gandhi"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे