लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने विधायक छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को दी नसीहत, कहा- मजबूर नहीं मजबूत मुख्यमंत्री हैं कमलनाथ

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 15, 2019 05:48 IST

दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ को मजबूर मुख्यमंत्री बताया था. उन्होंने कहा था कि मेरा मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक संदेश है कि आप मजबूत मुख्यमंत्री बनकर काम करें, मजबूर मुख्यमंत्री बनकर।

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मण सिंंह को जो भी बात कहनी है, वे सीधे तरीके से मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिल सकते हैं: दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह के विधायक छोटे भाई लक्ष्मण सिंह पार्टी ने काफी समय से दूरी बनाई हुई है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज अपने छोटे भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि कमलनाथ प्रदेश के मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत मुख्यमंंत्री हैं. वे पूरी दृढ़ता के साथ सरकार चला रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरु की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने अपने छोटे भाई और विधायक लक्ष्मण सिंंह द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर जो बातें पिछले दिनों कही, उसे नकार दिया और उन्हें नसीहत भी दे डाली.

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सिंंह को जो भी बात कहनी है, वे सीधे तरीके से मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिल सकते हैं और उन्हें अपनी बात को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहिए. मीडिया में इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रशंसा की और उन्हें मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत मुख्यमंत्री बताया. सिंह ने कहा कि कमलनाथ पूरी दृढ़ता के साथ प्रदेश में सरकार चला रहे हैं और कांग्रेस सरकार अच्छा कार्य कर रही है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की यह सरकार पूरी मजबूती के साथ काम करेगी और पूरे दम से पांच साल चलेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं, वे सब उजागर होंगे. सिंहस्थ, गरीबों की पेंशन, व्यापमं जैसे घोटाले, डंपर घोटाले का तो क्या कहना इन सब घोटालों की फाइल खुलेगी. व्यापमं घोटाले को लेकर सरकार ने तो समिति भी बना दी है, जिस व्यक्ति ने इस घोटाले को रचा, उसे ही सीबीआई ने चार्ज सीट से हटा दिया.

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ को मजबूर मुख्यमंत्री बताया था. उन्होंने कहा था कि मेरा मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक संदेश है कि आप मजबूत मुख्यमंत्री बनकर काम करें, मजबूर मुख्यमंत्री बनकर काम मत करिए. उन्होंने कहा कि अभी तक जो प्रयास हो रहे हैं वह यह कि सरकार बचाओ, बचाओ, बचाओ.

कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति पर नाराज हुए दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम के दौरान मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी और कहा कि कांग्रेस सरकार को तीन माह और कभी छह माह में गिराने वाली भाजपा को करारा जवाब दें और अभी से जुट जाएं, ताकि अगले पांच साल के लिए भी कांग्रेस की ही सरकार प्रदेश में हो. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्याल में कार्यकर्ताओं की कम संख्या पर भी वे खफा हुए और प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि आप लोग युवा भाराछासं, युकां सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से सवाल क्यों नहीं करते कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों और बैठकों में इतनी कम संख्या क्यों रहती है.

नेहरु, गांधी को बदनाम कर रहे भाजपा और संघ

पंडित नेहरु की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम उन्हें स्मरण करते हैं उन्होंने अपना पूरा जीवन आजादी की लड़ाई में बीता दिया. उन्होंने (पंडित नेहरु ने) इस देश के नवनिर्माण में बाबा साहब आंबेडकर के अध्यक्षता के संविधान अंतर्गत अर्थव्यवस्था की नींव रखी. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए और प्रहार भी किया है. सिंह ने कहा है कि जो भाजपा और आरएसएस के लोग संविधान को नहीं मानते थे, वे लोग ही आज महात्मा गांधी और पंडित नेहरु को बदनाम करने में लगे हुए हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और नेहरू की छवि बिगाड़ने का मोदी षडयंत्र कर रहे हैं.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकमलनाथमध्य प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं