भाजपा में शामिल होने के लिए कई लोग हैं कतार में: फडणवीस

By भाषा | Published: May 24, 2018 01:56 PM2018-05-24T13:56:50+5:302018-05-24T13:56:50+5:30

पूर्व विधायक निरंजन देवखेडे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से कल इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राकंपा छोड़ते हुए कहा कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

Devendra-Fadnavis-Mahasrashtra-BJP-Niranjan Devkhede | भाजपा में शामिल होने के लिए कई लोग हैं कतार में: फडणवीस

भाजपा में शामिल होने के लिए कई लोग हैं कतार में: फडणवीस

मुंबई, 24 मई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राकंपा के पूर्व विधायक निरंजन देवखेडे को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि बहुत सारे लोग आने वाले समय में भाजपा में शामिल होने के लिए कतार में हैं और उनके नाम शीघ्र सार्वजनिक किए जाएंगे। 

देवखेडे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से कल इस्तीफा दे दिया था । उन्होंने राकंपा छोड़ते हुए कहा कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। फडणवीस ने देवखेडे का पार्टी में स्वागत किया। देवखेडे के पिता दिवंगत वसंत देवखेडे ठाणे पालघर सीट से राकंपा के वरिष्ठ नेता थे और कम से कम 18 वर्ष तक परिषद के उपाध्यक्ष रहे।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ वसंत देवखेडे जी जाने माने नेता थे और अनेक वर्षों तक राजनीति में सक्रिय रहे। निरंजन कई दिन से हमारे संपर्क में थे। वह राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो कर मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होना चाहते थे। हमें भी लगा कि उन्हें हमारे साथ काम करना चाहिए और इसलिए ही उन्होंने भाजपा में शमिल होने का निर्णय किया। ’’

Web Title: Devendra-Fadnavis-Mahasrashtra-BJP-Niranjan Devkhede

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे