लाइव न्यूज़ :

देशमुख ने विस्फोटक सामग्री के साथ कार बरामदगी मामले में परमबीर सिंह की भूमिका का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 00:01 IST

Open in App

मुंबई/नागपुर, चार मई महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक सामग्री के साथ एक गाड़ी बरामद होने से संबंधित मामले में मंगलवार को मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह की ''बेहद संदिग्ध'' भूमिका का आरोप लगाया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अनिल देशमुख ने कहा कि सिंह ने बदला लेने की भावना से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए, जिसके चलते उन्हें न्याय के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

देशमुख ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारियों और कुछ कारोबारियों ने वर्तमान में महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक के तौर पर तैनात परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन उगाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

नागपुर हवाईअड्डे पर देशमुख ने संवाददाताओं से कहा, '' सीबीआई ने परमबीर सिंह द्वारा मेरे खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मैंने न्याय के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया है।''

उन्होंने कहा, '' परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप की खबरें रोजाना अखबारों और टीवी चैनलों पर नजर आ रही हैं। कई चीजें सामने आ चुकी हैं जोकि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक सामग्री के साथ एसयूवी मिलने और ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या मामले में निलंबित अधिकारी सचिन वाजे और परमबीर सिंह की भूमिका को दर्शाती हैं। मुझे लगता है कि एनआईए इस मामले में परमबीर सिंह की संदिग्ध भूमिका को लेकर जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत