लाइव न्यूज़ :

12 साल की उम्र में मेरा यौन उत्पीड़न हुआ था, बस में बैठा था, मैंने हाफ पैंट और टी शर्ट पहन रखी थीः सांसद डेरेक ओ ब्रायन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2019 19:35 IST

स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारी साथी तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने 46 साल बाद देश को और इस सदन को आपबीती सुनाई, हम सभी उनकी हिम्मत की दाद देते हैं। मंत्री ने चर्चा में शामिल होने वाले सभी सांसदों का आभार जताते हुए कहा कि हम चर्चा से निकलकर आए एक विषय पर तुरंत एक संशोधन भी लेकर आए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में पोक्सो संशोधन विधेयक पारित, बाल यौन अपराध में मृत्युदंड का प्रावधान।मंत्री ने चर्चा में शामिल होने वाले सभी सांसदों का आभार जताते हुए कहा कि हम चर्चा से निकलकर आए एक विषय पर तुरंत एक संशोधन भी लेकर आए हैं। 

राज्यसभा ने बुधवार को पोक्सो संशोधन विधेयक पारित कर दिया, जिसमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी को परिभाषित करते हुए बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में मृत्यु दंड का भी प्रावधान किया गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराध और बलात्कार के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए केन्द्र सरकार ने 1023 विशेष फास्ट ट्रैक अदालतें गठित करने को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक 18 राज्यों ने ऐसी अदालतों की स्थापना के लिए सहमति जतायी है।

ईरानी ने कहा कि सरकार ने यौन अपराधों का एक राष्ट्रीय डाटा बेस तैयार किया है। ऐसे 6,20,000 अपराधी हैं। यदि कोई ऐसे व्यक्तियों को रोजगार पर रखता है तो संबंधित व्यक्ति के बारे में इससे जानकारी लेने में मदद मिलेगी। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारी साथी तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने 46 साल बाद देश को और इस सदन को आपबीती सुनाई, हम सभी उनकी हिम्मत की दाद देते हैं। मंत्री ने चर्चा में शामिल होने वाले सभी सांसदों का आभार जताते हुए कहा कि हम चर्चा से निकलकर आए एक विषय पर तुरंत एक संशोधन भी लेकर आए हैं। 

सरकार ने ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए एक हजार से ज्यादा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए हैं। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी ठीक नहीं है। ईरानी ने कहा कि सरकार हर राज्य में जाकर इन अदालतों का गठन भी कर रही है और इसके लिए केंद्र सरकार मदद भी दे रही है।

तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इस बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजकर और मजबूती देने के बाद भी लाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जागरूकता की भी जरूरत है। डेरेक ने कहा कि हम सजा पर खूब बात कर चुके हैं, लेकिन संरक्षण पर कम ही बात होती है, इससे कैसे बचा जाए यह सबसे ज्यादा जरूरी है।

ऐसे मामले घरों से शुरू होते हैं, कई बार तो रिश्तेदार ही शामिल होते हैं. बच्चों को शिकायत करने का मौका भी नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भी ऐसी शिकायतें आती हैं। डेरेक ने कहा कि दुख से कह रहा हूं और भारत को जानना चाहिए, क्योंकि मेरे परिवार को इस बारे में पता है। 

उन्होंने कहा कि कोलकाता में 12 साल की उम्र में जब मैं टेनिस प्रैक्टिस के बाद एक भीड़ से भरी बस में जाकर बैठा था, उस वक्त मैंने हाफ पैंट और टी शर्ट पहन रखी थी। मुझे नहीं पता कि वह कौन था, लेकिन तब मेरा यौन उत्पीड़न हुआ था। शुरू में 6-7 तक यह बात किसी को नहीं पता थी, फिर मैंने परिजनों को इसके बारे में बताया। हमें प्रसारण माध्यमों के जरिए लोगों के बीच इस विषय को लेकर जाने की जरूरत है ताकि इस जघन्य अपराध पर रोक लगाई जा सके।

 

टॅग्स :संसद बजट सत्रchildमोदी सरकारस्मृति ईरानीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां