लाइव न्यूज़ :

जनधन खातों में जमा राशि एक लाख करोड़ रुपये के पार, पीएमजेडीवाई की शुरुआत 2014 को की गई थी

By भाषा | Updated: July 10, 2019 14:26 IST

ताजा आंकड़े के मुताबिक तीन जुलाई की स्थिति के अनुसार 36.06 करोड़ खातों में 1,00,495.94 करोड़ रुपये थे। जनधन लाभार्थियों के खातों में जमा राशि निरंतर बढ़ रही है। इससे पहले छह जून को इन खातों में यह राशि 99,649.84 करोड़ रुपये व उससे एक सप्ताह पहले 99,232.71 करोड़ रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएमजेडीवाई के तहत खोला गया खाता मूल बचत बैंक जमा (बीएसबीडी) खाता है। इसके साथ रुपे डेबिट कार्ड और ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है। बीएसबीडी खाते में न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं है। अबतक 28.44 करोड़ खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं।

जनधन योजना के तहत खोले गये बैंक खातों में जमा राशि एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गयी है। मोदी सरकार ने पांच साल पहले इस योजना की शुरुआत की थी।

वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक तीन जुलाई की स्थिति के अनुसार 36.06 करोड़ खातों में 1,00,495.94 करोड़ रुपये थे। जनधन लाभार्थियों के खातों में जमा राशि निरंतर बढ़ रही है। इससे पहले छह जून को इन खातों में यह राशि 99,649.84 करोड़ रुपये व उससे एक सप्ताह पहले 99,232.71 करोड़ रुपये थी।

प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को की गयी थी। इसका मकसद देश के उन लोगों को बैंक सुविधाएं उपलब्ध कराना है जो इससे वंचित थे। पीएमजेडीवाई के तहत खोला गया खाता मूल बचत बैंक जमा (बीएसबीडी) खाता है। इसके साथ रुपे डेबिट कार्ड और ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है।

बीएसबीडी खाते में न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं है। अबतक 28.44 करोड़ खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं। योजना की सफलता से उत्साहित सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गये खातों के लिये दुर्घटना बीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया है। इसके साथ ओवरड्राफ्ट की सीमा भी दोगुनी कर 10,000 रुपये कर दी गयी है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं