लाइव न्यूज़ :

'Pak में अल्पसंख्यकों पर जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन करें' पढ़ें कर्नाटक में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

By स्वाति सिंह | Updated: January 2, 2020 16:20 IST

पीएम मोदी ने कहा 'कांग्रेस और उसके सहयोगी धार्मिक आधार पर उत्पीड़न को रोकने और महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए उठाये गए कदमों के खिलाफ रैलियां निकालते हैं और प्रदर्शन करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने श्री सिद्धगंगा मठ म्यूजियम की नींव रखी।पीएम मोदी ने कहा कि उनकी रक्षा करना देश की जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक के तुमकुर में स्थित श्रीसिद्धगंगा मठ पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने श्री सिद्धगंगा मठ म्यूजियम की नींव रखी। नींव रखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज कई साल के बाद यहां आने का मौका मिला है, लेकिन श्री श्री शिवकुमार स्वामी की कमी महसूस हो रही है।

1-पीएम मोदी ने श्री सिद्धगंगा मठ म्यूजियम की नींव रखी।

2-पीएम ने कहा कि आज कई साल के बाद यहां आने का मौका मिला है, लेकिन श्री श्री शिवकुमार स्वामी की कमी महसूस हो रही है।

3-पीएम मोदी ने कहा 'कांग्रेस और उसके सहयोगी धार्मिक आधार पर उत्पीड़न को रोकने और महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए उठाये गए कदमों के खिलाफ रैलियां निकालते हैं और प्रदर्शन करते हैं।

4-पीएम मोदी ने सवाल किया कि जो सीएए के खिलाफ हैं वे पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ क्यों नहीं बोल रहे हैं? मोदी ने सवाल किया कि उन्हें ऐसा करने से कौन सी बात रोकती है। 

5-पीएम मोदी ने सीएए का मजबूती से बचाव करते हुए कहा कि इसे संसद द्वारा एक ऐतिहासिक कदम के तहत पारित किया गया था लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी और उनकी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी द्वारा निर्मित तंत्र अब इस संस्थान के ही खिलाफ हैं। 

6-उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से भागने वाले हिंदुओं, ईसाइयों और सिखों को भारत ‘‘उनके भाग्य’’ पर नहीं छोड़ सकता। 

7-पीएम मोदी ने कहा कि उनकी रक्षा करना देश की जिम्मेदारी है। मोदी ने कहा कि यह प्रयास विशेष तौर पर पाकिस्तान में दलितों और आदिवासियों की रक्षा करने का है। 

8-प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करना जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और अनिश्चितता समाप्त करने की दिशा में एक कदम है। 

9-पीएम मोदी ने कहा 'पाकिस्तान धार्मिक आधार पर बना था और इसके चलते हिंदुओं, सिखों, जैनों और ईसाइयों जैसे अल्पसंख्यकों पर वहां अत्याचार बढ़ गए हैं। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलते।'

10- पीएम मोदी ने सीएए के विरोध को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पाकिस्तान में क्रूर व्यवहार और प्रताड़ना झेलने वालों को राहत देने के खिलाफ हैं।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव