लाइव न्यूज़ :

असम में भाजपा के सत्ता में आने पर लोकतांत्रिक अधिकारों को घटा दिया जाएगा: मेधा पाटकर

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:44 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 मार्च सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर असम विधानसभा चुनाव में लोगों से जेल में कैद सीएए विरोधी आंदोलन के नेता अखिल गोगोई के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को घटा दिया जाएगा।

नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी आम आदमी के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।

मेधा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह विधानसभा चुनाव किसानों की जमीन बेचने वालों और उनकी रक्षा करने वालों के बीच लड़ाई है। अखिल गोगोई असम में गरीब किसानों के भूमि अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि गोगोई को जेल में डाले जाने के बाद बंद पड़े टोल गेट फिर से खोल दिये गये, बड़े बांधों का निर्माण शुरू कर दिया गया और इस तरह के कई अन्य जन विरोधी काम दोबारा शुरू कर दिये गये।

मेधा ने कहा, ‘‘यदि आप भाजपा को और पांच साल देंगे तो असम के लोगों के लिए यह विनाशकारी साबित होगा। लोगों के अधिकार खत्म हो जाएंगे। अखिल गोगोई भाजपा और इसके मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज हैं। यही कारण है कि वह जेल में हैं। ’’

सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘वे (भाजपा सरकार) तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू कर कृषि का कॉरपोरेटीकरण कर रहे हैं। भविष्य में ये कानून असम को भी प्रभावित करेंगे। राज्य को बचाने के लिए हमें अखिल गोगोई जैसी आवाज की जरूरत है...। ’’

मेधा बुधवार को असम पहुंचीं और शिवसागर में चुनावी जुलूस में शामिल हुई। इस सीट पर गोगोई अपनी नयी पार्टी रायजोर दल से उम्मीदवार हैं।

इस सीट पर पहले के चरण के चुनाव के तहत 27 मार्च को मतदान होगा।

गोगोई की अनुपस्थिति में उनकी 85 वर्षीय मां प्रियदा शिवसागर में रायजोर दल के चुनाव प्रचार का नेतृत्व कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल