लाइव न्यूज़ :

कांग्रेसी नेताओं की मांगः यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी बनें मुख्यमंत्री पद का चेहरा, गठबंधन से तौबा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 13, 2019 13:08 IST

बुधवार को प्रियंका गांधी रायबरेली दौरे पर गई हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव मेें कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार की समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेसी नेताओं ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाना चाहिए।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को दोबारा खड़ा करने के लिए अपना विचार भी व्यक्त किए।

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मांग की है कि 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाना चाहिए। बुधवार को प्रियंका गांधी रायबरेली दौरे पर गई हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव मेें कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार की समीक्षा की।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कई पदाधिकारियों में प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की मांग की है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि प्रियंका को 2022 में सीएम पद का चेहरा होना चाहिए। बैठक के बाद कांग्रेस नेता संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने सबकी बात सुनी। सभी ने एक ही बात सामने रखी कि आगामी उपचुनाव में गठबंधन न हो। उपचुनाव और 2022 के चुनाव में हम जीत दर्ज करेंगे ।

जालौन से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले ब्रृजलाल खबरी का कहना है कि हमने बेहद विषम परिस्थितियों में 2019 लोकसभा चुनाव लड़े। अगर 2022 जीतना है तो प्रियंका गांधी को अगुवाई करनी पड़ेगी।

हार की समीक्षा बैठक में अधिकांश प्रत्याशियों ने पार्टी की हार के लिए देरी से टिकट वितरण, सीटवार गलत विश्लेषण, और खराब पब्लिसिटी प्लान को जिम्मेदार बताया है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को दोबारा खड़ा करने के लिए अपना विचार भी व्यक्त किए।

हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बुरी पराजय का मुंह देखना पड़ा है। प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस केवल एक ही सीट (रायबरेली) जीत सकी । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने शिकस्त दी।

पीटीआई-भाषा से इनपुट लेकर

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं