लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन से साफ हुई दिल्ली की हवा, शहर में पीएम 2.5, पीएम 10 और नाइट्रोजन ऑक्साइड में आई 50 प्रतिशत कमी

By भाषा | Updated: April 7, 2020 17:06 IST

नाइट्रोजन ऑक्साइड वाहनों से निकलती है। केंद्र सरकार के सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एडं वेदर फोरकास्टिंग एडं रिसर्च (सफर) के विश्लेषण के अनुसार दिल्ली में इन तीनों प्रदूषकों में सबसे अधिक कमी नजर आयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुम्बई में पीएम 2.5 में 45 फीसद, पीएम 10 में 51 फीसद एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड में 60 फीसद कमी आयी।पुणे में पीएम 2.5 में 31फीसद, पीएम 10 में 32 फीसद एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड में 50 फीसद कमी आयी।

नयी दिल्लीकोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के फलस्वरूप गाड़ियों के सड़कों से गायब हो जाने एवं कल-कारखानों के बंद हो जाने के कारण दिल्ली में बड़े प्रदूषकों-पीएम 2.5, पीएम 10 और नाइट्रोजन ऑक्साइड में कम से कम 50 फीसद गिरावट आयी है।

ये तीनों ही प्रदूषक सबसे खतरनाक प्रदूषकों में से कुछ हैं और लंबे समय तक इनसे घिरे रहने से सांस की गंभीर परेशानी हो सकती है। पीएम 2.5 ऐसे कण होते हैं जिनका व्यास ढाई माइक्रोमीटर से कम होता है। पीएम 10 ऐसे कण होते हैं जिनका व्यास 10 माइक्रोमीटर से भी कम होता है।

नाइट्रोजन ऑक्साइड वाहनों से निकलती है। केंद्र सरकार के सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एडं वेदर फोरकास्टिंग एडं रिसर्च (सफर) के विश्लेषण के अनुसार दिल्ली में इन तीनों प्रदूषकों में सबसे अधिक कमी नजर आयी है। सफर ने मुम्बई, पुणे और अहमदाबाद के लिए भी ऐसा ही विश्लेषण किया। भारत कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर फिलहाल सबसे बड़े लॉकडाउन के अंतर्गत है, ऐसे में करीब एक अरब 30 करोड़ लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

इस महामारी के चलते भारत में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 4000 से अधिक लोग इसकी गिरफ्त में आए हैं। इस लॉकडाउन के हत उद्योगो को बंद कर दिया गया है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गयी है। फलस्वरूप देश में यातायात काफी घट गया है।

पीटीआई भाषा के पास उपलब्ध सफर के आंकडे के अनुसार लॉकडाउन से पहले मार्च के दूसरे सप्ताह एवं अप्रैल के पहले सप्ताह (छह अप्रैल) की तुलना की गयी और पाया गया कि पीएम 2.5 में 62 फीसद, पीएम 10 में 57 फीसद एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड में 50 फीसद कमी आयी।

मुम्बई में पीएम 2.5 में 45 फीसद, पीएम 10 में 51 फीसद एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड में 60 फीसद कमी आयी। इसी तरह पुणे में पीएम 2.5 में 31फीसद, पीएम 10 में 32 फीसद एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड में 50 फीसद कमी आयी।  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया