Weather Report: आज तेज हवाओं से बदलेगा दिल्ली का मौसम, कई राज्यों में है बारिश की भारी संभावना, जानें शहरों की वेदर रिपोर्ट
By आजाद खान | Published: February 19, 2022 11:25 AM2022-02-19T11:25:35+5:302022-02-19T12:25:38+5:30
Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
Weather Report Latest Updates:मौसम विभाग ने बताया कि देश की राजधानी में आज और कल तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है जिससे आपको फिर से ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ठंड का प्रकोप कम हुआ है जिससे मौसम भी सामान्य हुआ है। लेकिन अचानक तेज हवाओं से दिल्ली का मौसम एक बार फिर गड़बड़ा सकता है। IMD ने देश के कई और राज्यों में बारिश होने की भी बात कही है। विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप पर तेज बारिश होने की भी भारी संभावना है।
कई राज्यों में हो सकती है बारिश
IMD ने देश के कई और राज्यों में बारिश होने की भी बात कही है। विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप पर तेज बारिश होने की भी भारी संभावना है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के कई और राज्यों में बारिश की संभावना भी बन रही है। विभाग ने बताया कि यूपी में 17 यानी आज से 22 फरवरी तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के भी आसार हैं।
Isolated light rainfall very likely over Sub-Himalayan West Bengal-Sikkim during next 5 days and over Gangetic West Bengal, Odisha, Bihar and Jharkhand on 20th February, 2022. 5/6
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 16, 2022
...and reduce thereafter. Isolated heavy rainfall also likely over Andaman & Nicobar Islands during next 24 hours. 4/6
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 16, 2022
मौसम विभाग ने क्या कहा
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन के समय तेज गति से हवाएं चल सकती है। वहीं देश की राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। उत्तर प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड से आपको राहत मिलेगी और बिहार का भी मौसम साफ रहेगा। अगर बात करें पहाड़ी इलाकों का तो यहां अन्य रोज्यों के मुकाबले ठंड ज्यादा रहेगी।
फरवरी के अंत तक ठंड कम हो जाएगा ठंडा
विभाग के मुताबिक, फरवरी महीने के अंत तक ठंड और कोहरे को काफी कम होते हुए देखा जाएगा। इसके साथ उत्तर के राज्यों में गर्मी का भी एहसास होने लगेगा। वहीं आने वाले दिनों में बारिश होने के कारण ठंड के बढ़ने का भी आसार है। बता दें कि आम तौर पर इन रोज्यों में फरवरी-मार्च तक ठंड रहती है, लेकिन इस बार बदलते मौसम से ठंड के जल्दी जाने की बात सामने आई है।