लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: हिंसा वाले क्षेत्र नूर-ए-इलाही की मस्जिदों में दो बार हुई जुमे की नमाज, ये है वजह 

By अनुराग आनंद | Updated: February 28, 2020 14:43 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। आज अधिकतर इलाकों में शांति है। पुलिस का दावा है कि हालात सामान्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसबल दंगा प्रभावित इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च कर रही है।हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 48 प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नूर ए इलाही में 24 फरवरी को दंगा हुआ था। आज शुक्रवार को इन मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की यहां तैनाती की थी।

यही वजह रहा कि यहां की मस्जिदों में जुमे की नमाज दो बार हुई। लोगों की संख्या ज़्यादा होने की वजह और सुरक्षा को देखते हुए ऐसा किया गया। जिन लोगों ने पहले नमाज अदा की वह मस्जिद के बाहर खड़े हुए सुरक्षा के लिए, फिर जिन लोगों ने नमाज नहीं पढ़ी थी उन्होंने नमाज पड़ी। नमाज होते ही लोग अपने घरों की तरफ लौट गए।

इस समय तक दिल्ली हिंसा का नया अपडेट ये है-

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। आज अधिकतर इलाकों में शांति है। पुलिस का दावा है कि हालात सामान्य हैं। पुलिसबल दंगा प्रभावित इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। घायलों की संख्या 200 के पार है। हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 48 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। गिरफ्तार सारे लोग स्थानीय हैं। दिल्ली में हिंसा 23 फरवरी की शाम से भड़की थी।

नमाज के दौरान भारी भीड़ जुटने की अंदेशा को देखते हुए मस्जिदों से की गई शांति की अपील-

उत्तरपूर्व दिल्ली की स्थानीय मस्जिदों ने दंगा प्रभावित इलाकों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की शुक्रवार को अपील की। मस्जिदों ने लोगों से एकजुट होने और अफवाह पर यकीन नहीं करने की अपील के साथ ही संदिग्ध लोगों की जानकारी अधिकारियों को देने तथा पुलिस के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया। मस्जिदों से हो रही घोषणा में कहा गया, “किसी भी तरह की आपात स्थिति में, कृपया 112 पर कॉल करें।”

बता दें कि चांद बाग में ​दिल्ली पुलिस के ज्वांइट कमीश्नर ओ.पी. मिश्रा ने कहा इलाके में हालात सामान्य होने की प्रक्रिया कल से शुरू हो गई थी। हमारा फोकस यहां रहने वाले लोगों का सामान्य जन जीवन शुरू हो सुनिश्चित करना है।फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग के जरिए हम लोगों को विश्वास में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है