लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: डिप्टी CM सिसोदिया ने कहा-बुधवार को भी बंद रहेंगे स्कूल, कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित

By स्वाति सिंह | Updated: February 25, 2020 22:53 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में बुधवार को होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं । उत्तर-पूर्वी दिल्ली में परीक्षा के कुल 86 सेंटर हैं । कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी की परीक्षा थी जबकि 12 वीं कक्षा के लिए वेब एप्लिकेशन और मीडिया समेत वैकल्पिक परीक्षाएं होनी थी ।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली में निजी और सरकारी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे ।बुधवार को होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं ।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में निजी और सरकारी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे । दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा कि स्कूलों ने सभी आंतरिक परीक्षाएं टाल दी है । सिसोदिया ने ट्वीट किया ‘‘हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी जिले में कल भी स्कूल बंद रहेंगे। गृह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सीबीएसई से भी कल की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया है।’’

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में बुधवार को होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं । उत्तर-पूर्वी दिल्ली में परीक्षा के कुल 86 सेंटर हैं । कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी की परीक्षा थी जबकि 12 वीं कक्षा के लिए वेब एप्लिकेशन और मीडिया समेत वैकल्पिक परीक्षाएं होनी थी ।

सीबीएसई के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘‘दिल्ली के बाकी हिस्से में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं होंगी। उत्तर पूर्वी दिल्ली में परीक्षा के लिए नयी तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।’’ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में निजी और सरकारी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे ।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा की घटनाओं के कारण मंगलवार को छह और लोगों की मौत हो गयी । इस तरह सांप्रदायिक झड़पों में मृतकों की संख्या 11 हो चुकी है । 

टॅग्स :जाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनदिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया