लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: ताहिर हुसैन के घर जमा पेट्रोल बमों के जखीरे पर कुमार विश्वास ने अमित शाह से पूछा, हे युधिष्ठिर- आप नदारद क्यों हैं 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2020 19:43 IST

Delhi Violence: आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा का शव चांदबाग के एक नाले में मिला था। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने हत्या का आरोप ताहिर पर लगाया। हत्या का आरोप लगने के बाद ताहिर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि हिंसा भड़काने में उनका कोई हाथ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उत्तरपूर्वी इलाके में CAA के विरोध में भड़की हिंसा के दौरान AAP के स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन के घर की छत से पत्थरबाजी करने के आरोप लग रहे हैं। इस मामले को लेकर कुमार विश्वास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पर निशाना साधा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तरपूर्वी इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की हिंसा के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन के घर की छत से पत्थरबाजी करने के आरोप लग रहे हैं। साथ ही साथ उनके छत पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर और पेट्रोल बम मिलने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसको लेकर कुमार विश्वास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हे युधिष्ठिर अमित शाह और दिल्ली पुलिस माना आपको जहरीले नेताओं के भड़काऊ भाषणों वाले वीडियो नहीं मिलते तो क्या इस नेता की छत पर जमा पेट्रोल बमों के जखीरे भी नहीं दिखाई देते। IB का अफसर इस घर में खींच कर मारा गया और आज भी सबूत मीडिया दिखा रही है, आप नदारद क्यों हैं? जवाब दो?'

आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा का शव चांदबाग के एक नाले में मिला था। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने हत्या का आरोप ताहिर पर लगाया। हत्या का आरोप लगने के बाद ताहिर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि हिंसा भड़काने में उनका कोई हाथ नहीं है। आप के पार्षद ने अपने एक रिश्तेदार के घर से वीडियो जारी कर अपने आप को निर्दोष बताया। ताहिर इसी इलाके में रहते थे। अंकित शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे। 

इधर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुई साम्प्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। यह संख्या बुधवार तक 27 थी, जिसमें से 25 लोगों की मौत दिलशाद गार्डन स्थिति जीटीबी अस्पाल में हुई थी। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'जीटीबी अस्पताल में पांच और एलएनजेपी में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भी गुरुवार को एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतक संख्या 34 तक पहुंच गई।' लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई थी और एक को वहां लाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। 

अस्पताल में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि एलएनजेपी में हिंसा के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक लोगों को लाया गया था। उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकुमार विश्वासताहिर हुसैनआम आदमी पार्टीअमित शाहदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत