Delhi Violence Taja Khabar: 369 पर FIR, 1284 अरेस्ट, 47 लोगों की गई जान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 20:43 IST2020-03-02T20:43:40+5:302020-03-02T20:43:40+5:30
पुलिस ने बताया कि 44 मामले शस्त्र कानून के तहत दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस के अनुसार 21 मामले साइबर अपराध के तहत दर्ज किए गए जिनमें नफरत पैदा करने वाले संदेश फैलाने के मामले भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि दंगा प्रभावित इलाकों में हालात अब नियंत्रण में हैं।
दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के मामले में 369 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 1,284 लोगों को गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 44 मामले शस्त्र कानून के तहत दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस के अनुसार 21 मामले साइबर अपराध के तहत दर्ज किए गए जिनमें नफरत पैदा करने वाले संदेश फैलाने के मामले भी शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में शांति समितियों के साथ 76 बैठकें कीं। अधिकारी ने बताया कि दंगा प्रभावित इलाकों में हालात अब नियंत्रण में हैं। पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार में दंगों की अफवाह फैलाने के आरोप में साइबर क्राइम सेल ने एक 24-वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।अफवाह फैलाने के लिए वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा था। उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।