लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: मौजपुर, जाफराबाद समेत 4 जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया, भजनपुरा और खुरेजी खास में फ्लैग मार्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 19:13 IST

स्थानीय व्यक्ति राकेश कुमार ने कहा कि करीब साढ़े तीन बजे यह यह घटना घटी। उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि स्थिति कैसे बिगड़ी। हम अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतिंत है। मेरा परिवार अपने घर के नजदीक ऐसी चीज देखकर डरा हुआ है।’’

Open in App
ठळक मुद्देविशेष पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और प्रवीर रंजन ने फ्लैग मार्च की अगुवाई की।विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था, उत्तरी क्षेत्र) गोलचा ने कहा, ‘‘ हम उपयुक्त कार्रवाई कर रहे हैं।

उत्तर पूर्व दिल्ली के भजनपुरा और खुरेजी खास इलाके में मंगलवार को आगजनी और पथराव होने के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

भजनपुरा में बैटरी की एक दुकान जला दी गयी। उस दुकान में तोड़फोड़ की गयी। सड़क पर जली हुई बैटरियां बिखरी नजर आयीं। स्थानीय व्यक्ति राकेश कुमार ने कहा कि करीब साढ़े तीन बजे यह यह घटना घटी। उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि स्थिति कैसे बिगड़ी। हम अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतिंत है। मेरा परिवार अपने घर के नजदीक ऐसी चीज देखकर डरा हुआ है।’’

विशेष पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और प्रवीर रंजन ने फ्लैग मार्च की अगुवाई की। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था, उत्तरी क्षेत्र) गोलचा ने कहा, ‘‘ हम उपयुक्त कार्रवाई कर रहे हैं। जरूरी बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और हल्के लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया है। हम बदमाशों को हिरासत में लेंगे और उनके विरुद्ध उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल इलाके में पथराव रुक गया है। जबतक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ जाती, हम वहां बने रहेंगे। यदि जरूरत महसूस हुई तो हम अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात करेंगे।’’ 

टॅग्स :दिल्लीजाफराबाद हिंसानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टअमित शाहअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया