Delhi Vidhan Sabha 2025: भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट होंगे विधानसभा उपाध्यक्ष?, 27 फरवरी को नाम प्रस्तावित करेंगी सीएम रेखा गुप्ता
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 17:20 IST2025-02-26T17:20:08+5:302025-02-26T17:20:59+5:30
Delhi Vidhan Sabha 2025: विधायक अनिल कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तावित किया जाएगा और गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे।

Chief Minister of Delhi, Rekha Gupta meets the Chairperson of the National Commission for Women, Vijaya Rahatkar
नई दिल्लीः मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए 27 फरवरी को भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। इस पद के लिए मैदान में कोई और उम्मीदवार नहीं है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्य सूची के अनुसार, बिष्ट को इस पद पर निर्वाचित करने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री गुप्ता द्वारा पेश किया जाएगा और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा इसका समर्थन करेंगे, जबकि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तावित किया जाएगा और गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे।
VIDEO | Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) meets and greets National Commission for Women (NCW) Chairperson Vijaya Kishore Rahatkar’s at latter's residence.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/hwELsI00Ze
VIDEO | Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) arrives at National Commission for Women (NCW) Chairperson Vijaya Kishore Rahatkar’s residence.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/esSWTruBGC— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2025
#WATCH | Chief Minister of Delhi, Rekha Gupta meets the Chairperson of the National Commission for Women, Vijaya Rahatkar pic.twitter.com/gtpP4Z4R7q— ANI (@ANI) February 26, 2025
बिष्ट छह बार के विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सदस्य हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से उतारा और उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के आदिल अहमद खान को 17 हजार से अधिक वोट से हराया था। इससे पहले, उन्होंने कई बार दिल्ली विधानसभा में करावल नगर का प्रतिनिधित्व किया। वह इस सीट से पहली बार 1998 में जीते थे और 2015 तक इस सीट से विधायक रहे।
बिष्ट 2020 में फिर से करावल नगर सीट से जीते। उपाध्यक्ष के चुनाव के अलावा, सत्र के तीसरे दिन अंतर्गत 280 के तहत चर्चा भी होगी, जिसके तहत सदस्य अध्यक्ष की अनुमति से मामले उठा सकेंगे। इसके अलावा विधानसभा में दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पर चर्चा जारी रहेगी, जिसे मुख्यमंत्री गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन के समक्ष रखा था।