DU second cut-off list 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दूसरी कट ऑफ जारी की, कल से एडमिशन के लिए कर सकते हैं अप्लाई

By विनीत कुमार | Published: October 18, 2020 09:08 AM2020-10-18T09:08:19+5:302020-10-18T09:08:19+5:30

DU second cut-off list 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए पहला कट ऑफ पिछले शनिवार को जारी किया गया था। अब दूसरी कट ऑफ सूची भी आ गई है। सोमवार से छात्र अप्लाइ कर सकेंगे।

Delhi University second cut off list 2020 released, see list of college and seats available | DU second cut-off list 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दूसरी कट ऑफ जारी की, कल से एडमिशन के लिए कर सकते हैं अप्लाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दूसरी कट ऑफ जारी की (फाइल फोटो)

Highlights दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी दूसरी ‘कट ऑफ’ लिस्ट जारी कीएडमिशन के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से छात्र अप्लाई कर सकेंगे, 21 अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया

Delhi University Cut-off: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी दूसरी ‘कट ऑफ’ लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, कई कॉलेजों में कुछ विषयों में दाखिल बंद हो गया हो गया है, जबकि कुछ विषयों के लिये ‘कट ऑफ’ पहली सूची के ही समान हैं। 

हिंदू कॉलेज और इंद्रप्रस्थ (आई पी) कॉलेज ऑफ वुमन में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी प्रोग्राम के लिये दाखिला दूसरी सूची में अनराक्षति श्रेणी के लिये बंद हो गया है। 

पहला कट ऑफ पिछले शनिवार को जारी किया गया था, जिसके बाद करीब 50 प्रतिशत सीटें भरी गई हैं। यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिये 70,000 सीटें हैं। दूसरी सूची के तहत दाखिले के लिए आवेदन सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और 21 अक्टूबर तक चलेंगे।

DU Second Cut Off List 2020: देखिए दूसरी कट ऑफ वाले कुछ कॉलेजों की लिस्ट

Hindu College Cut-Off 2020 (प्रतिशत में)

इकोनॉमिक्स- 98.75 प्रतिशत 
अंग्रेजी- बंद
हिंदी- बंद
इतिहास- बंद
फिलॉस्पी: 97 प्रतिशत
पॉलिटिकल साइंस- बंद
संस्कृत- बंद
सोशियोलॉजी- 98.5 प्रतिशत
बी कॉम (Hons)- 98.25
बॉटनी- 96 
केमिस्ट्री- बंद
गणित- 98.75
फिजिक्स- बंद
जूलॉजी- बंद

SRCC Cut-Off 2020 की लिस्ट प्रतिशत में

इकोनॉमिक्स- 99
बीकॉम- 98.5 

Gargi College Cut-Off 2020 की लिस्ट प्रतिशत में (जेनरल कैटेगरी के लिए)

इकोनॉमिक्स- बंद
अंग्रेजी- 97
इतिहास- 96
राजनीति विज्ञान- 97
बीकॉम- 96.75
बॉटनी- 92.33
केमिस्ट्री- 95.66
गणित- 96.75
फिजिक्स- 95.66
जूलॉजी- 94.33

SGTB Khalsa College Cut-Off 2020 (जेनरल कैटेगरी)

पंजाबी- 62
कंप्यूटर साइंस- 96.5
गणित- 96.5
इकोनॉंमिक्स + म्यूजिक: 92
इतिहास + म्यूजिक: 92
गणित+म्यूजिक: 92

Miranda House Cut-Off 2020

बंगाली- 70 प्रतिशत
इकोनॉमिक्स- 98.5
इग्लिश- 98.75
भूगोल- बंद
हिंदी- 91.5
हिस्ट्री- 98.5
फिलॉस्पी- 96.5
संस्कृत-बंद
सोशियोलॉजी 97.75
बॉटनी- 96.33
केमिस्ट्री- 97
गणित- 97
फिजिक्स- 97.67
जूलॉजी- 97

Ramjas College Cut-Offs 2020 Second List

इकोनॉमिक्स- 98.25
इंग्लिश- 97.25
हिंदी- 89.5
हिस्ट्री- 97.5
पॉलिटिकल साइंस- 98.75
संस्कृत- 76
बीकॉम- 97.75
बॉटनी- 93
केमिस्ट्री- 97
गणित- 96.5
फिजिक्स- 97.33
जूलॉजी- बंद

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस बार ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। इस साल प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की जा रही है और विश्वविद्यालय ने छात्रों को कॉलेज न जाने की सलाह दी है। 

Web Title: Delhi University second cut off list 2020 released, see list of college and seats available

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे