लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, राज्य और केंद्र मिलकर काम नहीं करेंगे, लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जा सकता

By भाषा | Updated: June 21, 2019 15:14 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जब तक राज्य और केंद्र मिलकर काम नहीं करेंगे, लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जा सकता। मंत्री ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों का समर्थन मांगते हुए अपनी ओर से भी पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा, ‘‘जब तक राज्य और केंद्र साथ मिलकर काम नहीं करेंगे किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता।आर्थिक वृद्धि की दिशा तय करना केंद्र की जिम्मेदारी है जबकि जमीन पर इसके क्रियान्वयन का दायित्व राज्यों का है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों का आह्वान किया है कि वे केंद्र के साथ मिलकर काम करें। राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ शुक्रवार को बजट पूर्व बैठक में सीतारमण ने कहा कि केंद्र आर्थिक वृद्धि की दिशा तय करता है, लेकिन जमीन पर इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना राज्यों का काम है।

उन्होंने कहा कि जब तक राज्य और केंद्र मिलकर काम नहीं करेंगे, लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जा सकता। मंत्री ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों का समर्थन मांगते हुए अपनी ओर से भी पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।

बजट पर विचार विमर्श के लिए बुलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘जब तक राज्य और केंद्र साथ मिलकर काम नहीं करेंगे किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। आर्थिक वृद्धि की दिशा तय करना केंद्र की जिम्मेदारी है जबकि जमीन पर इसके क्रियान्वयन का दायित्व राज्यों का है।’’

वित्त मंत्रालय ने कई ट्वीट कर कहा कि सीतारमण ने सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों का सहयोग मांगा है ताकि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। साथ ही उन्होंने वांछित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र से राज्यों को अधिक कोष का बंटवारा किया गया है।

हाल के समय में यह 8,29344 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,38,274 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 14वें वित्त आयोग में कर बंटवारे में राज्यों का हिस्सा बढ़कर 42 प्रतिशत पर पहुंच गया है जो 13 वें वित्त आयोग के दौरान 32 प्रतिशत था। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया