प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रवक्ता पर फेंका जूता, आडवाणी-मनमोहन समेत इन 10 नेताओं पर चल चुके हैं जूते

By धीरज पाल | Published: April 18, 2019 02:52 PM2019-04-18T14:52:57+5:302019-04-18T14:52:57+5:30

बीजेपी के प्रवक्ता पहले ऐसे शख्स नहीं हैं जिनपर जूता फेंका गया है। देश-दुनिया में बहुत से ऐसे बड़ी शख्सियत हैं जो जूता कांड में फंस चुके हैं। 

Delhi: Shoe hurled at BJP's GVL Narasimha Rao during pc | प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रवक्ता पर फेंका जूता, आडवाणी-मनमोहन समेत इन 10 नेताओं पर चल चुके हैं जूते

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर भी जूता फेंका जा चुका है।

Highlightsजूता फेंकने वाले शख्स का नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है, जो पेशे से डॉक्टर है। घटना के समय भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और जीवीएल नरसिम्हा राव मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में चल रहे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे नेताओं की ओर एक शख्स ने जूता उछाल दिया। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने जूता क्यों फेंका। उसने खुद को पेशे से चिकित्सक बताया है। उसे तुरंत ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

घटना के समय भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और जीवीएल नरसिम्हा राव मीडिया को संबोधित कर रहे थे। जिस समय यह घटना हुई उस समय राव कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा सहित हिंदू कार्यकर्ताओं पर ‘झूठे मामले’ दर्ज करवा कर हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लगा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूता फेंकने वाले शख्स का नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है, जो पेशे से डॉक्टर है। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बता दें कि बीजेपी के प्रवक्ता पहले ऐसे शख्स नहीं हैं जिनपर जूता फेंका गया है। देश-दुनिया में बहुत से ऐसे बड़ी शख्सियत हैं जो जूता कांड में फंस चुके हैं। 

1. जॉर्ज बुश, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति

दिसंबर 2008 में अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान जूता फेंका गया। 

2. लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व उप-प्रधानमंत्री

साल 2009 में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के ऊपर चप्पल उछाली थी। चप्पल उछाने वाला उनकी पार्टी का ही कार्यकार्ता था। 

3. नवीन जिंदल, पूर्व सांसद कांग्रेस 
साल 2009 में ही कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पर जूता फेंका गया। जूता फेंकने वाला एक टीचर था।

4. पी चिदंबरम, पूर्व गृह मंत्री

साल 2009 के अप्रैल के महीने में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंका था। जूता फेंकने वाला शख्स पत्रकार जरनैल सिंह थे। इसके बाद जनरैल सिंह आम आदमी पार्टी से विधायक बनें।   

5. मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री

अप्रैल 2009 में ही एक रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरफ जूता उछाला गया।

6. बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री 

 28 अप्रैल 2009 को हासन ज़िले में भारतीय जनता पार्टी की रैली में कर्नाटक के पू्र्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर चप्पल फेंकी गई थी। 

7. परवेज मुशर्रफ, पाकिस्तान पूर्व राष्ट्रपति 

जूता कांड में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का नाम आता है। 7 अगस्त 2010 को पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बर्मिंघम यात्रा के दौरान सरदार शमीम ख़ान नाम के एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने उन पर एक जोड़ी जूते फेंके और उन्हें 'हत्यारा' कहा था.  इससे पहले 6 फरवरी 2010 को लंदन में पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर एक आदमी ने जूता फेंका था। 

8. प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जूता कांड के जद में आ चुके हैं। 15 अगस्त 2014 को लुधियाना में एक राजनीतिक कॉन्फ्रेंस में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर एक बेरोजगार युवक विक्रम सिंह ने कथित रूप से जूता उछाला था। 

9. राकेश सिंह बघेल, विधायक बीजेपी 

पिछले महीने में यूपी के संत कबीर नगर के भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक राकेश सिंह बघेल को जूते से पिटाई किया था। दोनों के बीच मारपीट एक मीटिंग के दौरान हुई थी। 

10.  नवाज शरीफ, पू्र्व प्रधानमंत्री पाकिस्तान

मार्च 2018 में पाकिस्तान के लाहौर में पूर्व पीएम नवाज शरीफ के ऊपर एक छात्र ने जूता फेंका था।

Web Title: Delhi: Shoe hurled at BJP's GVL Narasimha Rao during pc