लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रदूषण के बीच खुल गया 'ऑक्सीजन बार', इतने पैसे देकर सात फ्लेवर्स में ले सकते हैं साफ हवा

By एएनआई | Updated: November 15, 2019 15:16 IST

दिल्ली के साकेत में एक ऑक्सीजन बार खुला है जहां आप पैसे देकर शुद्ध हवा की सांस ले सकते हैं। ये बार 'ऑक्सी प्यूर' के नाम से खोला गया है जो 7 अलग-अलग फ्लेवर्स में ऑक्सीजन मुहैया कराती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में खुला ऑक्सिजन बार, पैसे देकर लीजिए साफ हवा7 अलग-अलग फ्लेवर्स में ऑक्सीजन उपलब्ध, दिल्ली के साकेत में खुला ये खास बार

दिल्ली के लोग जहां इन दिनों वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के 'गंभीर' हालत में पहुंचने के कारण साफ हवा के लिए तरस रहे हैं वहीं, ऑक्सीजन का कारोबार भी शुरू हो गया है। दिल्ली के साकेत में एक ऑक्सीजन बार खुला है जहां आप पैसे देकर शुद्ध हवा की सांस ले सकते हैं।

ये बार 'ऑक्सी प्यूर' के नाम से खोला गया है जो 7 अलग-अलग फ्लेवर्स में ऑक्सीजन मुहैया कराती है। यहां ग्राहक 299 रुपये में 15 मिनट के लिए cinnamon (दालचीनी), spearmint (एक तरह का पुदीना), नींबू, ऑरेंज,  यूकेलिप्टस, लैवेंडर और पैपरमिंट के फ्लेवर में ऑक्सीजन ले सकते हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 'ऑक्सी प्यूर' के एक ग्राहक अंजना ने बताया, 'बाहर प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। ऐसे में बार हमें सांस लेने के लिए ताजा ऑक्सीजन दे रहा है।'

वहीं, एक दूसरे ग्राहक ने बताया, 'ऐसे प्रदूषण में ये बार बड़े-बुजुर्गों और बच्चों के लिए बड़ी राहत है। यहां ऑक्सीजन लेना वाकई ताजगी देने वाला है।' बार के मालिक ने दावा किया कि इस तरह का दिल्ली में ये पहला ऑक्सीजन बार है। 

बार मालिक अजय जॉनसन ने बताया, 'यह दिल्ली का पहला ऐसा बार है जो यहां के बढ़े हुए प्रदूषण में लोगों को कुछ राहत पहुंचा रहा है। हम एक दिन में दस से पंद्रह ग्राहक को ही ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं। इसके साथ-साथ हम ग्राहक को केन में भी ताजी ऑक्सीजन उपल्बध करवा रहे हैं ताकि वे उसे जहां चाहे अपने साथ ले जाकर इस्तेमाल कर सकें।'

दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस संबंध में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और अन्य अधिकारियों बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर झिड़का। साथ ही कोर्ट ने इससे निपटने के लिए कई कदम उठाने की भी सलाह दी।

बता दें कि इस समय दिल्ली बहुत ही गंभीर वायु गुणवत्ता से जूझ रही है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAARAR)ने गुरुवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को 472 पर पाया, जिसमें सुबह 8.30 बजे पार्टिकुलेट मैटर (PM) 2.5 का स्तर 322 और PM 10 लेवल 487 पर था।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं