लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः आरएमएल और सफदरजंग सहित इन अस्पतालों में रविवार को भी ओपीडी सेवा, जानिए टाइम टेबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2021 19:09 IST

लेडी हार्डिंग अस्पताल के निदेशक राम चंद्र ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश के तहत यह फैसला किया गया है कि अस्पताल में बर्हिंगमन मरीज विभाग (ओपीडी) की सेवा रविवार को भी खुली रहेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय द्वारा सात अक्टूबर को निर्देश जारी किए गए हैं। तीन अस्पतालों में चुनिंदा विशेषज्ञता वाले डॉक्टर बैठेंगे।डॉक्टर सुबह नौ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक मरीजों को देखेंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा संचालित सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) और लेडी हार्डिंग अस्पतालों में रविवार को भी ओपीडी सेवा उपलब्ध होगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दी।

 

 

इस संबंध में मंत्रालय द्वारा सात अक्टूबर को निर्देश जारी किए गए हैं। लेडी हार्डिंग अस्पताल के निदेशक राम चंद्र ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश के तहत यह फैसला किया गया है कि अस्पताल में बर्हिंगमन मरीज विभाग (ओपीडी) की सेवा रविवार को भी खुली रहेगी।’’

शुरुआत में इन तीन अस्पतालों में चुनिंदा विशेषज्ञता वाले डॉक्टर बैठेंगे। आदेश में कहा गया कि रविवार को बाल रोग विभाग, मेडिसीन, शल्य चिकित्सा, स्त्रीरोग और हड्डी रोग विभाग की ओपीडी खुली रहेगी। मंत्रालय के मुताबिक ओपीडी के लिए पंजीकरण सुबह आठ बजे से साढे़ ग्यारह बजे तक होगा और डॉक्टर सुबह नौ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक मरीजों को देखेंगे।

मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि ‘‘दवा की दुकानें सभी सात दिन खुलेंगी और आपात प्रयोगशाला सेवा उन मरीजों के लिए उपलब्ध होगी जिन्हें जांच की तत्काल जरूरत है।’’ कार्यालय आदेश में कहा गया, ‘‘यह रेखांकित किया जाता है कि ये सुविधाएं मौजूदा मानवबल से ही शुरू की जाएगी।’’ इसी तरह का आदेश राम मनोहर लोहिया अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल के प्राधिकारियों ने भी जारी किया है। 

टॅग्स :दिल्लीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू