लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा : कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां ने अंतरिम जमानत देने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में दंगा के संबंध में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां ने मंडोली जेल में कोविड-19 के प्रसार की आशंका के चलते अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया है ।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। जहां ने कुछ अन्य कारण बताते हुए भी राहत देने का अनुरोध किया जिसका पुलिस ने विरोध किया।

जहां की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने कहा कि वह जेल में कोविड-19 के प्रसार के कारण अलग-थलग रहने से कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रही हैं।

वकील ने कहा कि मंडोली जेल में फर्श से फिसल जाने के कारण उन्हें चोट भी पहुंची है । वरिष्ठ वकील गुप्ता ने कहा, ‘‘वह (जहां) वकालत करती हैं और किसी भी तरह का आपराधिक अतीत नहीं रहा है। इससे पहले उन्हें शादी के लिए 10 दिनों की जमानत दी गयी थी और उन्होंने उसका दुरुपयोग नहीं किया। अदालत मौजूदा परिस्थिति पर विचार करते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे सकती है और वह राहत का दुरुपयोग नहीं करेंगी’’

पुलिस की तरफ से पेश विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने जहां की जमानत यचिका का विरोध करते हुए कहा कि उनकी सभी चिकित्सा रिपोर्ट रीढ़ की हड्डी में मामूली चोट की हैं और यह गंभीर मामला नहीं है ।

जेल प्रशासन ने अदालत को बताया कि अब तक 104 कैदियों की कोविड-19 की जांच करायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच