लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में चार महीने बाद फिर एक दिन में कोविड-19 से 66 लोगों की मौत, कुल संक्रमण की संख्या 4 लाख के पार

By स्वाति सिंह | Updated: November 5, 2020 21:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 6,715 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4.16 लाख से अधिक हो गई इस महामारी से 66 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 6,769 पहुंच गई है।

नयी दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के 6,715 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4.16 लाख से अधिक हो गई है। इस महामारी से 66 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 6,769 पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 6,715 नये मामलों की पुष्टि हुई है जबकि त्योहारों के दौरान और बढ़ते प्रदूषण के बीच संक्रमित होने की दर 12.84 प्रतिशत है। यह लगातार तीसरा दिन है जब मामलों की संख्या छह हजार के पार दर्ज की गई है।

बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को इस महामारी से 66 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 6,769 हो गई है। इसके अनुसार, बृहस्पतिवार को इलाजरत मरीजों की संख्या 38,729 रही जबकि बुधवार को यह संख्या 37,379 थी। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 4,16,653 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया