शीतलहर की चपेट में दिल्ली, 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा, दर्ज किया गया इस मौसम का सबसे कम तापमान

By मनाली रस्तोगी | Published: January 16, 2023 10:17 AM2023-01-16T10:17:08+5:302023-01-16T10:26:07+5:30

दिल्ली में सोमवार सुबह शीतलहर का प्रकोप रहा और सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक जनवरी 2021 के बाद से इस महीने सबसे कम तापमान है।

Delhi Records 1.4 Degrees Lowest This Season As Fresh Cold Wave Hits | शीतलहर की चपेट में दिल्ली, 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा, दर्ज किया गया इस मौसम का सबसे कम तापमान

(फोटो क्रेडिट- ANI)

Highlightsलोधी रोड पर स्थित मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लोधी रोड पर ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का मुख्यालय स्थित है।आईएमडी ने पहले दिल्ली में 17-18 जनवरी तक शीतलहर के लिए ओरेंज चेतावनी जारी की थी।

नई दिल्ली:दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों की सुबह सर्द रही और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर की स्थिति और कोहरे का मौसम बना रहा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों तक तीव्र शीतलहर की स्थिति जारी रहने की भविष्यवाणी की है। अगले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होगी।

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई, जिससे कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे पहले दिल्ली में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक तीव्र शीत लहर देखी गई, जो एक दशक में महीने में दूसरी सबसे लंबी अवधि थी। शहर में जनवरी में अब तक लगभग 50 घंटे घना कोहरा दर्ज किया गया है, जो 2019 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है।

आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि साफ आसमान और कोई कोहरा नहीं होने के कारण शहर में दिन में अच्छी धूप मिल रही है और इस तरह दिन फिलहाल उतने ठंडे नहीं हैं। "केवल रात और सुबह के समय, हम शीत लहर देख रहे हैं।" 

आईएमडी उस क्षेत्र में शीत लहर की घोषणा करता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होता है, या जब यह 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

सफदरजंग (1.4 डिग्री सेल्सियस), लोधी रोड (1.6 डिग्री सेल्सियस), रिज (2 डिग्री सेल्सियस) और आयानगर (2.8 डिग्री सेल्सियस) सोमवार को मापदंड पर खरे उतरे।

Web Title: Delhi Records 1.4 Degrees Lowest This Season As Fresh Cold Wave Hits

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे