लाइव न्यूज़ :

जामिया में हुई फायरिंग को लेकर पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों को जबरन हटाया, जानें पूरा मामला 

By भाषा | Updated: January 31, 2020 10:41 IST

गौरतलब है कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं जिसमें एक छात्र घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना को लेकर छात्र बृहस्पतिवार रात से दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने बाद में मुख्यालय के बाहर की सड़क को बंद कर दिया था।

आईटीओ पर स्थित दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया गया और इलाके से हटा दिया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप एक व्यक्ति के सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे।

इस घटना को लेकर छात्र बृहस्पतिवार रात से दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने बाद में मुख्यालय के बाहर की सड़क को बंद कर दिया था। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन के कारण विकास मार्ग की ओर डब्ल्यू प्वाइंट से ए प्वाइंट की ओर जाने वाली सड़क को स्थानीय पुलिस ने बंद कर दिया है। कृपया इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें।’’

गौरतलब है कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं जिसमें एक छात्र घायल हो गया। इससे पहले वह इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच पिस्तौल लहराते हुए आया और चिल्लाकर कहा ‘‘यह लो आजादी’’। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया तथा हिरासत में ले लिया। भाषा गोला सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियानागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया