लाइव न्यूज़ :

Delhi Polls Results: मुख्यमंत्री आतिशी ने बचाई अपनी कालका सीट, सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से हारे

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2025 13:51 IST

भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा की शिखा रॉय के खिलाफ 3139 वोटों से हारे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी अपनी कालका सीट को बचाने में सफल रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रमेश बिधूड़ी को करीब 3580 वोटों से हराया। 

Open in App

Delhi Assembly Elections Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए निराशाजनक रहे। पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपना चुनाव हार गए। हारने वाले नेताओं में सौरभ भारद्वाज भी हैं, जो पार्टी का एक प्रमुख चेहरा हैं।

भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा की शिखा रॉय के खिलाफ 3139 वोटों से हारे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी अपनी कालका सीट को बचाने में सफल रही हैं। वह निकटतम मुक़ाबले में आखिरी राउंड में चुनाव जीत गयीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रमेश बिधूड़ी को करीब 3580 वोटों से हराया। 

अरविंद केजरीवाल को प्रवेश सिंह वर्मा ने नई दिल्ली सीट से शिकस्त दी है। वहीं भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हराया। सिसोदिया ने हार स्वीकार करते हुए मीडिया से कहा, हम 600 वोटों से पीछे रह गए। 

चुनाव आयोग के रुझानों से यह पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र शासित प्रदेश में करीब 27 सालों बाद वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से करीब 48 सीटें जीतने जा रही है। जबकि सत्तारूढ़ आप केवल 22 सीटों में बढ़त बनाए हुए है। 

वहीं पिछलीबार की तरह कांग्रेस पार्टी का कहीं नामोनिशान नहीं है। बीते 5 फरवरी को दिल्ली की नई सरकार चुनने के लिए वोटिंग कराई गई थी। जबकि आज नतीजे घोषित हो रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा