लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाई कोर्ट में प्रदर्शन करने और धरने पर बैठने वाले पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ याचिका दाखिल, कल सुनवाई

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2019 13:50 IST

इस याचिका में कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग भी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायरहाई कोर्ट में सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन करने और धरने पर बैठने को लेकर दायर की गई है याचिका

तीस हजारी कोर्ट में पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प और फिर दोनों पक्षों की ओर से हड़ताल और प्रदर्थन के बावजूद विवाद फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन करने और धरने पर बैठने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका दायर की गई है।

ये याचिका गुरुवार को दायर की गई। इस याचिका में कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग भी की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को करेगा।

इस बीच दिल्ली के वकील विनोद यादव ने भी 5 नवंबर को हुए दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिये। विनोद ने सूचना के अधिकार के तहत गृहमंत्राल, उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से जानकारी मांगी है कि दिल्ली पुलिस कर्मियों का प्रदर्शन कानूनी था या गैर कानूनी। साथ ही यह भी पूछा गया है कि इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

बता दें कि शनिवार को तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुई हिंसक झड़प की घटना के बाद दिल्ली पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर करीब 11 घंटे प्रदर्शन किया था। बाद में अनुग्रह राशि सहित कुछ और मांगे मांगे जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने धरना खत्म किया था।

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को गृह मंत्रालय की उस पुनर्विचार याचिका को भी खारिज कर दिया था जिसमें दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प को लेकर कोर्ट की ओर से तीन नवंबर को दिये गये आदेश में स्पष्टता की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने कहा कि उसके दिए गये आदेश को स्पष्ट करने की जरूरत नहीं है, वह अपने आप में स्पष्ट है।

तीन नवंबर के आदेश में कोर्ट ने था कि तीस हजारी अदालत परिसर में दो नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच झड़प के संबंध में दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर वकीलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी। अपनी अर्जी में केंद्र ने उच्च न्यायालय से इस स्पष्टीकरण का अनुरोध किया था।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली पुलिससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी