लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो में मास्टरबेट करने वाले शख्स की तस्वीर पुलिस ने जारी की, लोगों से मांगी शिनाख्त में मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 14:47 IST

दिल्ली मेट्रो में मास्टरबेट करते जिस शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, उसकी तस्वीर अब पुलिस ने जारी की है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के लिए लोगों से मदद मांगी है।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने उस शख्स की तस्वीर जारी की है, जिसका पिछले महीने मेट्रो कोच के अंदर हस्तमैथुन करते वीडियो सामने आया था। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए लोगों से मदद मांगी है। डीसीपी मेट्रो ने मंगलवार को पोस्ट किए अपने ट्वीट में कहा कि जो व्यक्ति इस मेट्रो यूजर के बारे में विवरण देगा उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करने के बाद इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

डीसीपी मेट्रो ने एक ट्वीट में कहा, 'यह आदमी दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत कर रहा था और अब वह एफआईआर नंबर 02/23 पीएस आईजीआईए मेट्रो में वान्टेड है। कृपया एसएचओ आईजीआईए मेट्रो को 8750871326 या 1511 (कंट्रोल रूम) या 112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर सूचित करें। मुखबिर की पहचान गोपनीय रखा जाएगा।'

गौरतलब है कि एक अन्य यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति अपने फोन पर कुछ देख रहा है और दिल्ली मेट्रो में मास्टरबेट कर रहा है, जबकि उसके पास के अन्य यात्रियों बेहद असहज महसूस करते हुए वहां से दूर चले जाते हैं।

पुलिस ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए हुए इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील हरकतें) के तहत मामला दर्ज किया था। डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा, 'वायरल वीडियो में एक शख्स को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से मास्टरबेशन करते देखा जा सकता है।'

मालीवाल ने कहा था, 'दिल्ली मेट्रो में इस तरह के अधिक से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।' घटना के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो में फ्लाइंग स्क्वॉयड्स की तैनाती तेज कर दी थी।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोवायरल वीडियोदिल्ली पुलिसस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां