लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने बड़ा संकट टाला, अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने एक अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल कर एक बड़े संकट को टाल दिया। अस्पताल में कोविड-19 के 350 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात बत्रा अस्पताल के मुख्य अभियंता आर. के. बेनीवाल ने पुलिस को सूचित किया कि उनके अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन सिर्फ दो घंटे तक चलेगी और उसकी आपूर्ति कब बहाल होगी इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कई टीमों को सूचना दी और सभी को अलग-अलग काम बताया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘अस्पताल और उसके नोडल अधिकारी से सूचना प्राप्त करने के बाद पता चला कि पानीपत और मोदी नगर से ऑक्सीजन के एक-एक टैंकर अस्पताल पहुंचने थे। लेकिन प्रशासन को दोनों टैंकरों के लोकेशन के बारे में कोई सूचना नहीं है।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस अपने प्रयासों के बाद नोडल अधिकारियों और आपूर्तिकर्ता मालिकों की मदद से टैंकरों के ड्राइवरों से संपर्क करने में कामयाब रही।

इस बीच एसएचओ के. एम. पुर के नेतृत्व में एक टीम को ऑक्सीजन के 60 खाली सिलेंडरों के साथ बदरपुर स्थित मोहन को-ऑपरेटिव भेजा गया ताकि उन्हें भरा जा सके, वहीं मदनगढ़ी, नेब सराय और ग्रेटर कैलाश के एसएचओ के नेतृत्व में टीमों को रवाना किया गया ताकि वे टैंकरों का लोकेशन पता करने के बाद उन्हें गंतव्य तक पहुंचाएं।

पुलिस ने बताया कि टीमों ने तीन घंटे के भीतर ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल कर ली।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी की सूचना मिली थी।

पुलिस को पता चला कि अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाला टैंकर उत्तर प्रदेश के काशीपुर से आ रहा है और वह रास्ते में है।

मालवीय नगर के एसएचओ और उनकी टीम अप्सरा बॉर्डर पर टैंकर से मिली और ग्रीन कॉरीडोर बनाकर टैंकर को मैक्स अस्पताल तक पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू