लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मथुरा रोड-कालिंदी कुंज रास्ते को खुलवाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग, 15 दिसंबर से बंद रास्ता चुनाव के बाद ही खुलेगा

By स्वाति सिंह | Updated: January 12, 2020 13:59 IST

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच यातायात बंद कर दिया गया।  सीएए विरोध प्रदर्शन के चलते कालिंदी कुंज और नोएडा को जोड़ने वाला रोड 13ए बंद है। इसकी वजह से नोएडा से दिल्ली जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनों के बीच सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच यातायात बंद कर दिया गया।  सीएए विरोध प्रदर्शन के चलते कालिंदी कुंज और नोएडा को जोड़ने वाला रोड 13ए बंद है।

नागरिकता संशोधित कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच यातायात बंद कर दिया गया।  सीएए विरोध प्रदर्शन के चलते कालिंदी कुंज और नोएडा को जोड़ने वाला रोड 13ए बंद है। इसकी वजह से नोएडा से दिल्ली जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुरी खबर ये है कि यह परेशानी आगे भी जारी रहेगी, क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि यह रास्ता अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद ही खुलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खबर नोएडा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जानकारी मिली है। हालांकि, अभी तक दिल्ली पुलिस ने इस पर कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी है।  

 यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच सड़क संख्या 13ए पर यातायात बंद कर दिया गया है। नोएडा से दिल्ली की तरफ आने वाले मोटरसाइकिल सवार लोगों से मथुरा रोड, आश्रम और डीएनडी मार्ग तथा बदरपुर से आने वालों को आश्रम चौक वाले मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की जाती है।’’ 

कालिंदी कुंज और नोएडा को जोड़ने वाले रोड 13ए बंद होने के चलते अन्य रास्तों पर ट्रैफिक बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से अगर बारापुला रोड से होते हुए लाजपत नगर से नोएडा जाना है तो दो घंटे से ज्यादा लग रहे हैं। प्रदर्शन में आए लोगों की मांग है कि मथुरा रोड आर कालिंदी कुंज को जोड़ने वाली सड़क 13ए से बैरीकेडिंग हटा कर उसे वापस खोला जाए। मालूम हो कि नागरिकता कानून के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर पिछले कई दिनों से इस सड़क को बंद रखा गया है। इससे लोगों को नोएडा-दिल्ली आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  इसके अलावा अगर नोएडा लिंक रोड होते हुए जाएं तो नोएडा से ओखला जाने में डेढ़ घंटा लग रहा है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यहां से फिलहाल  बाइक से जानें वालों को जाने की अनुमति दी जा रही है।

मालूम हो कि यह रास्ता 15 दिसंबर से बंद है। जामिया नगर (दिल्ली) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हुए हंगामे के बाद इस मार्ग को बंद किया गया था। सिर्फ नोएडा से दिल्ली ही नहीं यह रास्ता बंद होने के चलते फरीदाबाद और दिल्ली जाने वालों को दिक्कतें आ रही हैं।इसके चलते डीएनडी और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग रहा है। पिछले दिनों 4 घंटे के लिए इस रास्ते को खोला गया, लेकिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विरोध के बाद दोबारा बंद कर दिया गया। शुक्रवार से बाइक वालों को एंट्री दी जा रही है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टदिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो