लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, मौके पर पुलिस मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 13:14 IST

प्रदर्शन की वजह से दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाली सड़क बंद हो गई है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ स्थानीय लोग दक्षिणी दिल्ली की सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर दिल्ली पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। बता दें कि यहां काफी दिनों से लोगों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यहां शनिवार शाम एक युवक ने गोलीबारी कर दी है।

नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शन का केंद्र शाहीन बाग बन गया है। इस प्रदर्शन की वजह से दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाली सड़क बंद हो गई है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ स्थानीय लोग दक्षिणी दिल्ली की सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे हैं। मौके पर दिल्ली पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। 

बता दें कि यहां काफी दिनों से लोगों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यहां शनिवार शाम एक युवक ने गोलीबारी कर दी है। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इलाके में मौजूद पुलिस ने तत्काल ही  युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जामिला के छात्रों के प्रदर्शन पर एक किशोर ने गोली चला दी थी।

जामिया में हुए हमले में एक छात्र भी घायल हो गया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। अब इस घटना पर टीवी एक्टर अनूप सोनी (Anup Soni) ने रिएक्शन दिया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है।

अनूप सोनी ने ट्वीट करके लिखा है कि "किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये, ये सोच कर कि ऐसा करके वो अपने धर्म की सेवा कर रहा,चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। ये स्थिति किसी भी देश के लिए, किसी भी धर्म के लिए अच्छी नहीं है।

अनूप के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।एक्टर अनूप सोनी समसामयिक मुद्दों पर हमेशा अपनी राय पेश करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।  जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी  के छात्र राजघाट तक पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक युवक आया और उसने 'ये लो आज़ादी' और दिल्ली पुलिस ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए गोली चलाई।

टॅग्स :दिल्लीनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी