लाइव न्यूज़ :

15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली, खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले का जताया अंदेशा, बढ़ाई गई सुरक्षा

By अभिषेक पारीक | Updated: July 20, 2021 14:48 IST

देश की राजधानी दिल्ली आतंकियों के निशाने पर है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी 15 अगस्त से पहले दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 अगस्त से पहले आतंकवादी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा है। 'ड्रोन जिहाद' को देखते हुए पुलिस को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। 

देश की राजधानी दिल्ली आतंकियों के निशाने पर है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी 15 अगस्त से पहले दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा है। संसद के मौजूदा मानसून सत्र से 15 अगस्त के बीच की अवधि के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को दिल्ली में हमले की बड़ी साजिश रची जा रही है और पाकिस्तानी आतंकवादी दिल्ली में हमला कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी है कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया था। जिसको लेकर आतंकवादी इस दिन बड़ा हमला करने की कोशिश में जुटे हैं। 

'ड्रोन जिहाद' का खतरा

'ड्रोन जिहाद' के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य रक्षा बलों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। अलर्ट के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही एयरफोर्स हेडक्वार्टर में एक ड्रोन कंट्रोल रूम बनाया गया है। साथ ही लाल किले पर चार एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा बलों को सॉफ्ट किल, हार्ड किल जैसी ट्रेनिंग भी दी गई है। 

माहौल खराब करने की कोशिश

अलर्ट में यह भी कहा गया है कि असामाजिक तत्व और आतंकी स्लीपर सेल कोविड-19 महामारी को बहाना बनाकर देश के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

आतंकरोधी उपायों पर ध्यान केंद्रित करें-बालाजी

दिल्ली पुलिस के आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने इसी महीने की शुरुआत में आतंकरोधी उपायों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया था। उन्हांने दिल्ली पुलिस के सभी डीसीपी को होटल गेस्ट हाउस के निरीक्षण को तेज करने, किरायेदार और घरेलू नौकरों का सत्यापन और सेकेंड हैंड कार बेचने वालों की जांच के भी निर्देश दिए थे। उन्होंने रविवार रात को तीस हजार पुलिसकर्मियों के साथ शहर में गश्त की थी। 

टॅग्स :आतंकी हमलादिल्लीदिल्ली पुलिसस्वतंत्रता दिवससंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?