लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: एनडीएमसी सदस्य ने अकबर रोड का नाम बदल बिपिन रावत के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक सदस्य ने प्रस्ताव किया है कि लुटियंस दिल्ली में अकबर रोड का नाम बदलकर दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए।

गिरीश सचदेवा ने 22 दिसंबर को होने वाली परिषद की बैठक के एजेंडे में इसे शामिल करने का आग्रह करते हुए एनडीएमसी को प्रस्ताव भेजा है।

सचदेवा ने कहा, “अगर हम अकबर रोड का नाम बिपिन रावत के नाम पर रखते हैं, तो यह उनके लिए श्रद्धांजलि होगी।”

दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख नवीन कुमार ने सोमवार को एनडीएमसी से भी यही अनुरोध किया था। इंडिया गेट गोलचक्कर से शुरू होकर अकबर रोड तीन मूर्ति चौराहे से जुड़ती है। कांग्रेस मुख्यालय सहित कई प्रमुख स्थल इस सड़क के किनारे स्थित हैं।

अकबर रोड का नाम बदलने का प्रयास पहले भी किया जा चुका है। अक्टूबर में, एक दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने अकबर रोड के एक साइनबोर्ड को तोड़़ दिया था और उस पर पोस्टर चिपका इसे ‘सम्राट हेमू विक्रमादित्य मार्ग’ घोषित किया था।

तमिलनाडु के कुन्नूर में आठ दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य रक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र