लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR में 'खतरे के निशान' पर पहुंचा वायु प्रदूषण, अभी और बिगड़ सकते हैं हालात

By भाषा | Updated: October 27, 2018 02:46 IST

विशेषज्ञों के अनुसार अगले महीने उत्तरपश्चिम की ओर से हवाओं के आने की आशंका है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका है।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को बेहद खराब होकर ‘गंभीर’ स्तर के पास पहुंच गयी। विशेषज्ञों के अनुसार अगले महीने उत्तरपश्चिम की ओर से हवाओं के आने की आशंका है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के और खराब होने की आशंका है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शुक्रवार शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)361 पर दर्ज किया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है, और ‘गंभीर’ से अधिक दूर नहीं है।

उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’ माना जाता है, 51 और 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’ श्रेणी का, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

केंद्र की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली ने भी एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी का दर्ज किया।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी वायु गुणवत्ता का स्तर गुरुवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी का दर्ज किया गया। 

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया था लेकिन बुधवार को यह फिर से गिरकर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल