दिल्ली: DMRC के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी, मेट्रो बंद हुई तो 25 लाख यात्री रोज़ प्रभावित होंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 28, 2018 01:32 PM2018-06-28T13:32:37+5:302018-06-28T13:32:37+5:30

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो रेलवे कोर्पोरेशन (DMRC) और उसके कर्मचारियों के बीच चल रही खींचतान की खबरों के बीच 27 जून को कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे अपना आन्दोलन बड़े स्तर पर करेंगे।

Delhi metro DMRC employees can be strike 25 lakh passengers will affected daily | दिल्ली: DMRC के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी, मेट्रो बंद हुई तो 25 लाख यात्री रोज़ प्रभावित होंगे

दिल्ली: DMRC के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी, मेट्रो बंद हुई तो 25 लाख यात्री रोज़ प्रभावित होंगे

नई दिल्ली 28 जून। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो रेलवे कोर्पोरेशन (DMRC) और उसके कर्मचारियों के बीच चल रही खींचतान की खबरों के बीच 27 जून को कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे अपना आन्दोलन बड़े स्तर पर करेंगे। DMRC और उसके कर्मचारियों के बीच इस मतभेद की बड़ी वजह वेतन बढ़ोतरी समय से न होना है।

हालांकि कर्मचारियों ने 27 जून को DMRC के शीर्ष अधिकारियों और शहरी विकास मंत्रालय को अपनी मांगे सौंप दी हैं, लेकिन आन्दोलन पर उनकी राय बेहद साफ़ है कि अगर उनकी मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं तो वह इसका मज़बूती से विरोध करेंगे। कर्मचारियों की दो मुख्य मांगे हैं।

इनमें DMRC कर्मचारी परिषद् को कर्मचारी संघ में तब्दील कर इसका पंजीकरण करना पहली मांग है, जिससे यह एक संवैधानिक समूह बन जाएगा। जबकि IDA (Industria। Dearness A।।owance)  में तीसरी बढ़ोतरी लागू करना और उनकी दूसरी मांग है।

इससे पहले कर्मचारियों ने काले हाथों में काले बैंड बाँध कर विरोध जताया था और कुछ कर्मचारियों ने तो ड्यूटी के दौरान खाना तक नहीं खाया। कर्मचारियों का कहना है अगर उनकी मांगे पर कार्यवाई नहीं होती है तो वह भूख हड़ताल पर जायेंगे। एक आंकड़े के अनुसार औसतन 25 लाख यात्री रोज़ दिल्ली मेट्रो से सफ़र करते हैं। 

रिपोर्ट: विभव देव शुक्ला

Web Title: Delhi metro DMRC employees can be strike 25 lakh passengers will affected daily

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे