Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले ध्यान दें, दो अक्टूबर को इस लाइन पर सेवा रहेंगी बाधित, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 30, 2022 10:17 PM2022-09-30T22:17:19+5:302022-09-30T22:18:17+5:30

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्टर यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के बीच पटरी पर मरम्मत के निर्धारित काम के कारण दो अक्टूबर 2022 (रविवार) को दोपहर तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।’’

Delhi Metro Attention service interrupted blue line first half October 2 repair work Dwarka Sector-21 Noida Electronic City and Yamuna Bank Vaishali | Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले ध्यान दें, दो अक्टूबर को इस लाइन पर सेवा रहेंगी बाधित, जानें क्या है कारण

दो लूप -द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक उपलब्ध होंगी।

Highlightsब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तथा यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली की लाइन को जोड़ती है।दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से द्वारका या द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होगी।दो लूप -द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक उपलब्ध होंगी।

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मरम्मत के काम के कारण दो अक्टूबर को पूर्वार्द्ध के दौरान सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तथा यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली की लाइन को जोड़ती है।

 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्टर यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के बीच पटरी पर मरम्मत के निर्धारित काम के कारण दो अक्टूबर 2022 (रविवार) को दोपहर तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।’’

अधिकारियों ने कहा कि दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से द्वारका या द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होगी। बयान में कहा गया है, ‘‘इस दौरान नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 तक ट्रेन सेवाएं दो लूप -द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक उपलब्ध होंगी।’’

उसने कहा कि इस लाइन पर एक छोर से दूसरी ओर जा रहे यात्रियों को इस दौरान यमुना बैंक से ट्रेन बदलनी होगी। डीएमआरसी ने कहा कि इस दौरान रविवार को द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। 

Web Title: Delhi Metro Attention service interrupted blue line first half October 2 repair work Dwarka Sector-21 Noida Electronic City and Yamuna Bank Vaishali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे