लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Exit Poll 2022: दिल्ली एमसीडी में 15 साल बाद बीजेपी को बड़ा झटका, आप को बंपर सीट, कांग्रेस का अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2022 19:52 IST

Delhi MCD Exit Poll 2022: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 43 फीसद मत प्रतिशत के साथ 149 से 171 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी तरफ, भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 69 से 91 सीटें मिल सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर गत चार दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ है। कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस को 10 प्रतिशत मतों के साथ 3-7 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

Delhi MCD Exit Poll 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। कुछ एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में यह अनुमान जताया गया है।

‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 43 फीसदी मत प्रतिशत के साथ 149 से 171 सीट मिल सकती है। दूसरी तरफ, भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 69 से 91 सीट मिल सकती है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है।

कांग्रेस को 10 प्रतिशत मतों के साथ 3-7 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। ‘टाइम्स नाऊ’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि आप को 146 से 156 सीट मिल सकती है। भाजपा को 84 से 94 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 6 से 10 सीट मिल सकती हैं।

‘टीवी9’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि आम आदमी पार्टी को 140-150 सीट मिल सकती है, जबकि भाजपा को 92-96 को हासिल हो सकती है। इस सर्वेक्षण में कांग्रेस को 6-10 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीट पर रविवार (चार दिसंबर) को मतदान हुआ था।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सकांग्रेसदिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत