दिल्ली नगर निगमः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया, जानें टीम में कौन-कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 16:28 IST2022-07-09T16:27:03+5:302022-07-09T16:28:19+5:30

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 3, 3 ए एवं 5 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगम वार्ड के परिसीमन एवं उससे जुड़े अन्य कार्यों में केंद्र सरकार की सहायता के लिए परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है।’’

delhi mcd 2022 Union Home Ministry constituted three-member commission Delhi's State Election Commissioner Vijay Kumar Dev appointed chairman | दिल्ली नगर निगमः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया, जानें टीम में कौन-कौन शामिल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में नगर निगम वार्ड के परिसीमन के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है।

Highlightsएमसीडी वार्ड के परिसीमन के लिए गठित आयोग में तीन सदस्य होंगे। द‍िल्‍ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव को अध्यक्ष न‍ियुक्‍त क‍िया गया है।रणधीर सहाय परिसीमन आयोग के सदस्य के रूप में शाम‍िल क‍िए गए हैं।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में नगर निगम वार्ड के परिसीमन के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है। एमसीडी द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। इस कवायद से दिल्ली में नगर निगम चुनाव का मार्ग प्रशस्त होगा, जो हाल में तीन निगमों के एकीकरण के बाद पहला चुनाव होगा।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 3, 3 ए एवं 5 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगम वार्ड के परिसीमन एवं उससे जुड़े अन्य कार्यों में केंद्र सरकार की सहायता के लिए परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है।’’

बयान में कहा गया है कि एमसीडी वार्ड के परिसीमन के लिए गठित आयोग में तीन सदस्य होंगे। द‍िल्‍ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय कुमार देव को इस आयोग का अध्यक्ष न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह और दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय इस परिसीमन आयोग के सदस्य के रूप में शाम‍िल क‍िए गए हैं।

नगर निगम ने कहा कि आयोग अपने गठन के चार महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। आईएएस अधिकारियों-अश्विनी कुमार और ज्ञानेश भारती ने क्रमश: एकीकृत दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी और आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था और इस तरह 22 मई को एकीकृत दिल्ली नगर निगम औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ गया था। 

Web Title: delhi mcd 2022 Union Home Ministry constituted three-member commission Delhi's State Election Commissioner Vijay Kumar Dev appointed chairman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे