फेसबुक लाइव ऑन कर शख्स कर रहा था आत्महत्या की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने फिर ऐसे बचाई जान

By विनीत कुमार | Published: June 6, 2021 08:12 AM2021-06-06T08:12:59+5:302021-06-06T08:18:00+5:30

दिल्ली पुलिस ने पालम में आधी रात को आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक शख्स की जान बचाई। शख्स फेसबुक लाइव ऑन कर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। इसकी जानकारी फेसबुक की ओर से दिल्ली पुलिस को दी गई, जिसके बाद उसे बचाया जा सका।

Delhi man attempts suicide on facebook live Delhi police saves him after getting alert | फेसबुक लाइव ऑन कर शख्स कर रहा था आत्महत्या की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने फिर ऐसे बचाई जान

फेसबुक और दिल्ली पुलिस की तत्परता से बची आत्महत्या करने जा रहे शख्स की जान (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली में शख्स फेसबुक लाइव ऑन कर आत्महत्या की कर रहा था कोशिशफेसबुक की ओर से अलर्ट भेजे जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने बचाई शख्स की जान3 और 4 जून की दरम्यानी रात पालम की घटना, एम्स में चल रहा है अब इलाज

फेसबुक की ओर से सही समय पर अलर्ट भेजे जाने और दिल्ली पुलिस की तत्परता की वजह से आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक शख्स को बचा लिया गया। मामला दिल्ली के पालम गांव का है। शख्स ने अपने पड़ोसी से हुए झगड़े के बाद 3 और 4 जून दरम्यानी रात खुद की जान लेने की कोशिश की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पालम गांव के रहने वाले सोहन लाल (बदला हुआ नाम) को दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंडी वार्ड में भर्ती कराया गया। सोहन ने अपने हाथ की नसों को काट लिया था और काफी खून भी बह गया था। इसके बावजूद समय पर अस्पताल पहुंचाये जाने की वजह से उनकी जान बच गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोहन लाल की पत्नी का 2016 में निधन हो गया था। इसके बाद से ही वे कई व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहे थे। वे मिठाई की एक दुकान पर काम करते हैं और उनके दो बच्चे हैं।

पड़ोसी से झगड़े के बाद आत्महत्या का फेसबुक लाइव

पुलिस के अनुसार 39 साल के सोहन लाल का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने खुद को जान से मार देने की ठानी और गुरुवार को फेसबुक लाइव ऑन कर खुदकुशी की बात कही।

इसके बाद अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की ओर से तत्काल इस बारे में दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट को खबर दी गई। उस समय रात के 12.50 हो रहे थे। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई और आत्महत्या की कोशिश की लाइव स्ट्रिमिंग की लोकेशन को ट्रेस कर लिया गया।

इसके बाद सोहन लाल के फेसबुक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर पर फोन किया गया लेकिन वो स्विच ऑफ था। इसके बाद उनके मोबाइल वेरिफिकेशन से जुड़े पंजीकृत पते से पुलिस उन तक पहुंचने में कामयाब हो गई।

पुलिस जब वहां पहुंची तो सोहन लाल के चारो ओर खून बिखरा पड़ा था। बहरहाल, उन्हें तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से एम्स रेफर किया गया। एम्स में अभी उनका इलाज चल रहा है।

Web Title: Delhi man attempts suicide on facebook live Delhi police saves him after getting alert

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे