लाइव न्यूज़ :

Delhi Liquor Scam: "मेरे पति अरविंद केजरीवाल कल कोर्ट में करेंगे बड़ा खुलासा", सुनीता केजरीवाल ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 27, 2024 15:18 IST

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि जेल में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वह 28 मार्च को अदालत के कथित शराब घेटाले में बड़ा खुलासा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो 28 मार्च को अदालत के कथित शराब घोटाले में बड़ा खुलासा करेंगेकेजरीवाल कोर्ट में बताएंगे कि कथित शराब घोटाले की आपराधिक आय कहां गईअरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया को दी जानकारी

नई दिल्ली: शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को दूसरी बार मीडिया के सामने उपस्थिति होते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल गुरुवार को अदालत के सामने "शराब नीति घोटाले" में "बड़ा खुलासा" करेंगे।

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह अदालत में इस बात का भी सबूत भी पेश करेंगे कि कथित अपराध की आय कहां गई है। समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार ईडी ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की अब दिल्ली में समाप्त हो चुकी साल 2021-22 की शराब नीति में कथित अनियमितताओं के लिए बीते गुरुवार 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

उसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीते शुक्रवार को एजेंसी द्वारा उन्हें "शराब नीति घोटाले" में "किंगपिन" बताए जाने के बाद 28 मार्च तक की ईडी हिरासत में भेज दिया था। एजेंसी अब गुरुवार को दोबारा अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश करेगी।

वहीं सीएम आवास से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि वह बीते मंगलवार शाम में जेल जाकर अपने पति से मिली थीं।

उन्होंने मीडिया को दिये एक वीडियो में कहा, “मैं कल शाम अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थी। उनका मधुमेह स्तर अनियमित है, लेकिन उनका दृढ़ संकल्प मजबूत है। दो दिन पहले उन्होंने जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि दिल्ली के लोगों की पानी और सीवर की समस्या को ठीक किया जाए। मुझे बताओ, उन्होंने क्या गलत किया? लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस दर्ज कराया है। क्या वे दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं? क्या वे चाहते हैं कि लोग अपनी समस्याओं से जूझते रहें? इससे अरविंद केजरीवाल को बहुत दुख पहुंचा है।''

केजरीवाल की पत्नी ने आगे कहा, “उन्होंने (केजरीवाल ने) मुझे एक और बात बताई है कि ईडी ने तथाकथित शराब घोटाले की आय की तलाश में 250 से अधिक छापे मारे हैं। लेकिन उन्हें अब तक किसी भी छापे से एक भी रुपया नहीं मिला है। मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और सत्येन्द्र जैन के खिलाफ छापेमारी की गई, लेकिन एक भी रुपया नहीं मिला। उन्होंने सीएम आवास पर छापेमारी की लेकिन केवल 73,000 रुपये मिले। तथाकथित घोटाले का पैसा कहां गया? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह 28 मार्च को अदालत के सामने इसका खुलासा करेंगे।”

मालूम हो कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से दिल्ली के लि एक आदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने जल मंत्री आतिशी को शहर में पानी और सीवेज से संबंधित शिकायतों का समाधान करने और आगामी गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

सुनीता केजरीवाल ने आप समर्थकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, "अरविंद बहुत ईमानदार, देशभक्त और निडर व्यक्ति हैं। उनका शरीर जेल में है लेकिन उनकी आत्मा दिल्ली के लोगों के बीच है। आप अपनी आंखें बंद कर लीजिए, आप उन्हें अपने करीब महसूस करेंगे।''

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया