लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, 31 मार्च को होगी सुनवाई

By अंजली चौहान | Updated: March 24, 2023 15:30 IST

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी आप नेता को गिरफ्तार किया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मनीष सिसोदिया को 31 मार्च तक इंतजार करना होगा कि उन्हें मामले में जमानत मिलेगी या नहीं। 

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट में आज हुई सुनवाई मनीष सिसोदिया मामले में कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित मामले में अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में जांच का सामना कर रहे मनीष सिसोदिया इस समय सीबीआई हिरासत में हैं।

राउज एवेन्यू कोर्ट के न्यायाधीश एमके नागपाल ने आदेश सुनाने की तारीख 31 मार्च तय की है। आज सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मामले में सभी दलीलें और तथ्य कोर्ट के सामने पेश किए हैं।

वहीं, सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी आप नेता को गिरफ्तार किया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मनीष सिसोदिया को 31 मार्च तक इंतजार करना होगा कि उन्हें मामले में जमानत मिलेगी या नहीं। 

5 अप्रैल तक जेल में ही रहेंगे सिसोदिया

दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा लागू की गई नई आबकारी नीति घोटाले मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने 22 मार्च से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसे में उन्हें 5 अप्रैल तक दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में रहना होगा।

वहीं, इससे पहले मंगलवार को मनीष सिसोदिया की ईडी और सीबीआई जमानत मामले में सुनवाई टल गई थी। ऐसे में अब सीबीआई वाले मामले में 24 मार्च और ईडी वाले केस में 25 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। 

बता दें कि मनीष सिसोदिया की कथित शराब नीति घोटाले में 26 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें 9 मार्च को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई के मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की गई है, जिसके बाद जज ने फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया है।  

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्लीआम आदमी पार्टीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव