दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, धूल भरी आंधी चलने की संभावना

By भाषा | Published: June 6, 2019 01:03 PM2019-06-06T13:03:10+5:302019-06-06T13:03:10+5:30

दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi likely to experience rain or thunderstorm on Thursday | दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, धूल भरी आंधी चलने की संभावना

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदिल्ली में बुधवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। साथ ही मौसमविज्ञानियों ने दिन में बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने या धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

शहर में पिछले कुछ हफ्तों से जबर्दस्त गर्मी पड़ रही है और बुधवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमविज्ञनियों ने आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बारिश होने, गरज के साथ छीटें पड़ने या धूल भरी आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गयी। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

Web Title: Delhi likely to experience rain or thunderstorm on Thursday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे