लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज़: आम आदमी पार्टी MLA आतिशी मार्लेना मिली कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर में किया क्वारंटीन

By स्वाति सिंह | Updated: June 17, 2020 15:12 IST

आतिशी मार्लेना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बुधवार को एक बार फिर कोरोना वायरस की जांच की गई।

Open in App
ठळक मुद्देकालकाजी से विधायक आतिशी मार्लेना को कोरोना संक्रमण हो गया है। उन्होंने खुद को घर पर ही क्वॉरंटाइन कर लिया है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी नेता और कालकाजी से विधायक आतिशी मार्लेना को कोरोना संक्रमण हो गया है। जानकारी के मुताबिक आतिशी मार्लेना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद को घर पर ही क्वॉरंटाइन कर लिया है और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बुधवार को एक बार फिर कोरोना वायरस की जांच की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जैन (55) को तेज बुखार और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में मंगलवार तड़के भर्ती कराया गया था।

कल भी उनकी कोविड-19 की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन्हें अब भी बुखार है। मंत्री की पहली जांच के 24 घंटे बाद आज फिर कोविड-19 जांच की गई। इसकी रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है।’’ आरजीएसएसएच के डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत ‘‘स्थिर’’ हैं, लेकिन उन्हें फिर से ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 44,000 के पार

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1,859 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 44,000 के पार पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,837 हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 93 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 1859 नये मामले सामने आये । बुलेटिन के अनुसार महामारी से दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1837 हो गई और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 44,688 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों