लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दिल्ली हाईकोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक उपक्रमों को बंद करने की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: May 6, 2020 23:45 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (पीएसयू) में कामकाज बंद रखने की याचिका को खारिज कर दिया है। कोविड-19 की वजह से देश में राष्ट्रव्यापी बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (पीएसयू) में कामकाज बंद रखने की याचिका को खारिज कर दिया है।न्यायालय ने कहा कि यह मुद्दा सरकार के विवेकाधिकार के तहत आता है और अदालत इस बारे में सरकारी नीति नहीं बना सकती।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (पीएसयू) में कामकाज बंद रखने की याचिका को खारिज कर दिया है। कोविड-19 की वजह से देश में राष्ट्रव्यापी बंद है।

न्यायालय ने कहा कि यह मुद्दा सरकार के विवेकाधिकार के तहत आता है और अदालत इस बारे में सरकारी नीति नहीं बना सकती।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति हरि शंकर की पीठ ने कहा कि लॉकडाउन से संबंधित दिशानिर्देशों को पढ़ने से ही पता चल जाता है कि यह बंद किस स्तर तक होना चाहिए, इस पर न्यायालय का हस्तक्षेप कम से कम होना चाहिए।

न्यायालय ने इस बारे में दायर एक अधिवक्ता की याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में अदालत से अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया गया था कि कोविड-19 से संबंधित सांविधिक आदेशों और दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू किया जाए और सार्वजनिक उपक्रमों को बंद करने का आदेश दिया जाए।

अधिवक्ता अनिल कुमार अग्रवाल की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि कई सार्वजनिक उपक्रमों मसलन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल), इंडियन रेलवेज कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लि. (इरकॉन) और रेल इंडिया टेक्निकल इकनॉमिक सर्विसेज (राइट्स) द्वारा गृह मंत्रालय के 15 अप्रैल के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीहाई कोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए