लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अस्पतालों को कोविड रोगियों की रोजाना भर्ती, छुट्टी पर सूचना देने के लिए कहा

By भाषा | Updated: May 1, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया कि कोविड-19 रोगियों को रोजाना भर्ती करने और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बारे में सूचना मुहैया कराएं और ऐसे लोगों के बारे में भी सूचना दें जो एक अप्रैल के बाद दस दिनों से ज्यादा समय से भर्ती हैं।

अदालत में दिल्ली के अस्पतालों और नर्सिंग होम में आईसीयू और ऑक्सीजन वाले बिस्तर तथा आईसीयू बिस्तर के अधिकतम इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए गए।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा कि लगता है कि अस्पतालों और नर्सिंग होम में बिस्तरों को ब्लॉक किया जा रहा है। पीठ ने कोविड-19 की स्थिति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर छुट्टी के दिन चार घंटे लंबी विशेष सुनवाई की।

पीठ ने कहा, ‘‘बिस्तरों की कमी को देखते हुए खासकर ऑक्सीजन बिस्तर और आईसीयू बिस्तरों की कमी को देखते हुए हम इस पहलू पर गौर करना महत्वपूर्ण मानते हैं क्योंकि कोविड-19 बीमारी से ठीक होने के बावजूद रोगियों को अस्पताल से छुट्टी नहीं देने का कदाचार जारी है।’’

इसने कहा, ‘‘हम दिल्ली सरकार, केंद्र और निजी अस्पतालों सहित सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम के चिकित्सा अधीक्षकों/मालिकों/चिकित्सकों को निर्देश देते हैं कि कोविड-19 के भर्ती मरीजों और एक अप्रैल के बाद छुट्टी मिले मरीजों के बारे में पूरा ब्यौरा पेश करें।’’

उन्हें ऐसे रोगियों का ब्यौरा भी देना होगा जो दस दिनों या अधिक समय से भर्ती हैं और एक अप्रैल से वे किस तरह के बिस्तर पर भर्ती हैं, इस बारे में भी बताया जाए।

पीठ ने कहा कि ब्यौरा चार मई तक अदालत के सहयोगी और वरिष्ठ वकील राजशेखर राव को ई-मेल किया जाए जो सूचनाओं को एक साथ जोड़कर पांच मई को अदालत के समक्ष पेश करेंगे।

दिल्ली सरकार के वकील सत्यकाम ने कहा कि दिल्ली के सभी अस्पतालों में अभी तक कोविड-19 रोगियों के लिए 20,938 बिस्तर मौजूद हैं और इस आंकड़े में गैर ऑक्सीजन वाले बिस्तर, ऑक्सीजन वाले बिस्तर और आईसीयू बिस्तर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?