लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के इन पांच जगहों पर सबसे ज्यादा प्रदूषण, दिल्ली सरकार ने की पहचान

By भाषा | Updated: October 31, 2019 05:52 IST

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने स्थिति का जायजा लेने के बाद नगर निगमों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी को क्षेत्रों में प्रदूषण रोधी उपाय तेज करने को कहा जिसमें पानी का छिड़काव और मशीन से सड़कों की सफाई शामिल है। 

Open in App

दिल्ली सरकार ने दिवाली के बाद के प्रदूषण आंकड़ों की समीक्षा के बाद शहर में पांच गंभीर रूप से प्रदूषित क्षेत्रों की पहचान की है तथा दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी और नगर निगमों से इन स्थानों पर प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा है। गंभीर रूप से प्रदूषित क्षेत्रों में वजीरपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, विवेक विहार और बवाना शामिल हैं।

बुधवार को आनंद विहार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे प्रदूषित क्षेत्र था जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 464 रहा। वहीं इसके बाद वजीरपुर था जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 462 रहा। अशोक विहार, विवेक विहार और बवाना में वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमश: 457, 453 और 457 था।

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘पीएम 10 और पीएम2.5 के गत तीन दिनों के आंकड़ों को देखते हुए, दिल्ली में पांच स्थानों की पहचान गंभीर रूप से प्रदूषित क्षेत्रों के तौर पर की गई है। इन स्थानों की वायु गुणवत्ता पिछले दो दिनों के दौरान बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में रही।’’

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने स्थिति का जायजा लेने के बाद नगर निगमों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी को क्षेत्रों में प्रदूषण रोधी उपाय तेज करने को कहा जिसमें पानी का छिड़काव और मशीन से सड़कों की सफाई शामिल है। 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीदिल्ली प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?