लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कार्यस्थलों पर कोरोना टीका केवल कर्मचारियों तक किया सीमित, परिजनों को नहीं मिलेगी वैक्सीन

By विनीत कुमार | Updated: May 22, 2021 15:47 IST

सरकार ने कोरोना की वैक्सीन कार्यस्थलों पर केवल कर्मचारियों तक सीमित कर दी है। ऐसे में कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को इसे स्वतंत्र रूप से अलग से लेना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी और सरकारी कार्यालयों में केवल कर्मचारियों तक टीकाकरण सीमित, फैसले पर दोबारा विचार करने की उठ रही मांकंपनियों और उनसे जुड़े संस्थाओं को डर है कि केवल कर्मचारियों तक वैक्सीन सीमित करने से कई लोग इससे दूरी बना लेंगे

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच सरकार ने ये जरूरी कर दिया है सभी निजी और सरकारी कार्यालयों में जहां वैक्सीन दी जा रही है, वो केवल कर्मचारियों तक सीमित रहे। यहां तक कि कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के टीकाकरण के लिए भी इनका इस्तेमाल नहीं किया जाए।

हालांकि, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से इस संबंध में राज्यों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाने के बाद अब कई कंपनियां और औधोगिक संस्थाएं मांग उठा रही हैं कि सरकार को इस विषय पर फिर से समीक्षा करनी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से भेजी गई चिट्ठी में 45 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों के लिए भी सुविधाओं को सीमित करने की बात कही गई है। वहीं, कंपनियों और कॉरपोरेट संस्थाओं का कहना है कि उन्हें इस तरह के मानकों को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, नए दिशानिर्देशों से अस्पतालों के साथ कॉर्पोरेट जगत के टाइ-अप्स पर असर नहीं होगा, लेकिन तमाम कार्यालयों में टीकाकरण की पहल पर असर पड़ेगा। इसका असर उन छोटे शहरों में अधिक होने की उम्मीद है जहां अस्पताल और दूसरी सुविधाओं की गैरमौजूदगी में कंपनियां टीकाकरण की पहल को आगे बढ़ा रही थीं।

एक बड़े औद्योगिक संगठन से जुड़े अधिकारी ने कहा, 'ये सच में भ्रम पैदा करने वाली स्थिति है जबकि सरकार ने हमें अपने कर्मचारियों और उससे जुड़े लोगों के टीकाकरण कराने की बात कही थी।' कंपनियों को ये भी डर है कि अगर परिवार के सदस्यों को टीका नहीं दिया जाता तो कई अन्य कर्मचारी इस टीकाकरण कार्यक्रम से दूरी बना लेंगे।  

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू