लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने कोरोना की जांच के लिए नए दिशानिर्देश किए जारी, संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 25 हजार के पार

By भाषा | Updated: June 5, 2020 05:38 IST

पिछले 14 दिनों में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले जिन लोगों में लक्षण हैं, प्रयोगशाला की जांच में संक्रमित मामलों के संपर्क में आने वाले जिन लोगों में लक्षण हैं, कोविड-19 के निषिद्ध क्षेत्रों में काम करने वाले अग्रिम मोर्चे के लक्षण वाले स्वास्थ्यकर्मी और श्वसन रोग की बीमारी से ग्रस्त रोगियों की जांच की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 के रोगियों की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने नये दिशानिर्देश जारी किए हैं।दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 के रोगियों की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने नये दिशानिर्देश जारी किए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की तरफ से दो जून को जारी आदेश के मुताबिक कोविड-19 की जांच के लिए संशोधित नीति ऐसे रोगियों के लिए हैं जिनमें इस वायरस के लक्षण हों। 

आदेश में कहा गया है कि पिछले 14 दिनों में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले जिन लोगों में लक्षण हैं, प्रयोगशाला की जांच में संक्रमित मामलों के संपर्क में आने वाले जिन लोगों में लक्षण हैं, कोविड-19 के निषिद्ध क्षेत्रों में काम करने वाले अग्रिम मोर्चे के लक्षण वाले स्वास्थ्यकर्मी और श्वसन रोग की बीमारी से ग्रस्त रोगियों की जांच की जाएगी। इसके अलावा अन्य कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। 

कोरोना के 1,359 नए मामले आए सामने

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार के पार चला गया। दिल्ली में अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 1,513 संक्रमण के मामले तीन जून को सामने आए थे। 

एक बुलेटिन के मुताबिक, कोविड-19 के मृतकों की संख्या 650 तक पहुंच गई जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 25,004 हो गई। इसके मुताबिक, तीन जून को 44 मौत दर्ज की गईं जबकि दो जून को 17 मरीजों की मौत हुई थी। बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 23,645 मामले थे जबकि मृतकों की संख्या 606 थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव