लाइव न्यूज़ :

रेस्त्रांओं और बाजारों में लोगों के नमूने लेने पर विचार कर रही है दिल्ली सरकार: सूत्र

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली सरकार बीते कुछ दिन के दौरान कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि के मद्देनजर अपने निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने के लिये रेस्त्रांओं, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद लोगों के नमूने एकत्रित करने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई थी।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान रेस्त्रांओं, बाजारों और नाई की दुकानों जैसे संवेदनशील स्थानों पर लक्षित आरटी-पीसीआर जांच करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करने का निर्णय लिया गया था। इसके अलावा एहतियाती तौर पर बिस्तरों, आईसीयू और वेंटिलेटर समेत चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने का भी फैसला लिया गया था।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के एक सूत्र ने कहा कि लक्षित जांच के तहत ऐसे क्षेत्रों में रेस्तरां या बाजारों में नियमित अंतराल पर नमूने एकत्र किए जाते हैं, जहां अधिक मामले सामने आ रहे हों या उन स्थानों पर सुरक्षा नियमों का ठीक ढंग से पालन न किया जा रहा हो।

सूत्र ने कहा कि अभी तक ऐसे निर्देश नहीं दिए गए हैं, लेकिन हो सकता है कि जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएं।

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 4,001 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण दर 11 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। पिछले सप्ताह दिल्ली में कई दिन कोविड-19 के पांच हजार से अधिक मामले सामने आए।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत